हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतकर दुनिथ वेल्लालागे ने की इस भारतीय गेंदबाज की तारीफ, टीम इंडिया को भी दी बधाई

विज्ञापन
Dunith Wellalage Ind vs SL Asia Cup 2023 Super 4

Dunith Wellalage India vs Sri Lanka: भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में भले ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज की हो, लेकिन श्रीलंका के एक खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दिल जीत लिया। महज 20 साल के दुनिथ वेल्लालागे ने न केवल 10 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए बल्कि मुश्किल पिच और परिस्थितियों में आठवें नंबर पर उतरकर 46 गेंदों में नाबाद 42 रन ठोक डाले। वेल्लालागे ने 3 चौके-1 छक्का जड़ा। वे मैच के हीरो रहे। उन्हें इस हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

कुलदीप यादव की तारीफ 

वेल्लालागे ने मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान टीम इंडिया और कुलदीप यादव की तारीफ की। उन्होंने कहा- सबसे पहले मैं भारतीय टीम को बधाई देना चाहता हूं। दुर्भाग्य से हम आज मैच हार गए, लेकिन हमारे पास अब एक और मैच है। हम फाइनल में जगह बना सकते हैं।

वेल्लालागे ने कहा- आगे कहा- कुलदीप यादव एक महान गेंदबाज हैं, उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। जबकि मैंने अपना सामान्य खेल खेलने और सकारात्मक रहने की कोशिश की। आप कैसा महसूस कर रहे थे? इस सवाल के जवाब में वेल्लालागे ने कहा- छोटी उम्र से ही मैंने कड़ी मेहनत की, मैंने पॉजिटिव माइंडसेट रखा। मैं अपनी टीम के साथियों और कोचिंग स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने मेरा बहुत सपोर्ट किया।

विज्ञापन

कुलदीप यादव का शानदार प्रदर्शन 

इस मैच में एक बार फिर कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 9.3 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह ने 7 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला। टीम इंडिया ने श्रीलंका पर 41 रन से जीत के बाद फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच 14 सितंबर को होने वाले मुकाबले से होगा।

(panoramichealth.com)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola