India vs Sri Lanka: टीम इंडिया के लिए यह साल ज्यादा अच्छा नहीं गुजरा है, क्योंकि इस साल खेले गए ज्यादातर बड़े टूर्नामेटों में टीम इंडिया का प्रदर्शन लचर रहा। टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भी टीम इंडिया इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हारकर बाहर हो गई थी। ऐसा इसलिए भी हुआ है कि इंडिया के कुछ स्टार प्लेयर चोट के चलते टीम से बाहर थे, लेकिन अब श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में तीन धाकड़ प्लेयर टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।
और पढ़िए – आपको मिस्टर 360 डिग्री किसने बनाया है? Suryakumar Yadav ने आखिरकार खोल ही दिया ये बड़ा राज
रोहित, बुमराह, जड़ेजा की होगी वापसी
दरअसल, टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा, फॉस्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जड़ेजा श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। टीम इंडिया के ये तीनों स्टार प्लेयर चोट से जूझ रहे थे, रोहित को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी। जबकि जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जड़ेजा टी-20 विश्वकप के पहले ही चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर हो गए थे।
बुमराह बैक इंजरी से जूझ रहे हैं, जबकि रविंद्र जड़ेजा को घुटने में चोट लगी थी, जिसके बाद उनके घुटने की सर्जरी हुई है। जिसके चलते ये दोनों प्लेयर टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब उनके टीम में वापसी के संकेत मिल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ये दोनों प्लेयर श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज में वापसी कर सकते हैं, लेकिन रोहित शर्मा की वापसी पर अभी भी संशय है।
और पढ़िए – IPL 2023: कैमरून ग्रीन के प्रदर्शन से खुश हो गई Mumbai Indians, दी स्पेशल बधाई
और पढ़िए – ‘चयन को सही साबित किया’, चीफ सेलेक्टर शाहिद अफरीदी ने की Sarfaraz Ahmed की विशेष तारीफ
रोहित की जगह पांड्या बन सकते हैं कप्तान
बताया जा रहा है कि अगर श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा की वापसी नहीं होती है, तो फिर रोहित की जगह न्यूजीलैंड में टी-20 सीरीज में कप्तानी करने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं। बता दें कि भारत को नए साल में श्रीलंका खिलाफ तीन मैचों की टी-20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines