India vs Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट टीम में दिग्गज गेंदबाज को जगह नहीं मिली है। मंगलवार को जब श्रीलंका के खिलाफ होने वाली घरेलू टी20 और वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान किया तो उसमें दिग्गज गेंदबाज का नाम नहीं था। हम बात कर रहे हैं सीनियर गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की, जिन्हें टीम से ड्राप कर दिया गया है।
भुवनेश्वर कुमार का हालिया प्रदर्शन खराब रहा था
भुवनेश्नर कुमार का हालिया प्रदर्शन ठीक नहीं था, लिहाजा उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। विश्वकप 2022 के बाद उन्होंने आखिरी टी20 सीरीज नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी, उधर जनवरी 2022 के बाद से ही वह वनडे टीम में जगह नहीं बना सके हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/1607779542361591808?s=20&t=octBfqcdnpJzGQ2TPtw1vw
और पढ़िए – ‘एक और मौका…’, बांग्लादेश में धूम मचाकर लौटे जयदेव उनादकट ने कुलदीप यादव के सवाल पर तोड़ी चुप्पी
जैसे-तैसे भुवनेश्वर कुमार ने टी20 टीम में जगह बनाई थी, लेकिन वह सिलेक्टर्स के भरोसे पर खरे नहीं उतर पाए। टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप में भुवनेश्वर की गेंदबाजी सवालों के घेरे में रही थी। विश्वकप में उन्हें सिर्फ 4 विकेट मिले थे। 32 साल के इस तेज गेंजबाज के हालिया खराब प्रदर्शन को देखते हुए सेलेक्टर्स शायद ही अब उन्हें टीम में मौका दें।
जल्द संन्यास ले सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी टी20 से फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। क्योंकि कई सालों से टीम इंडिया के लिए सिर्फ छोटे फॉर्मेट में खेलने वाले भुवी टी20 विश्व कप कुछ खास नहीं कर पाए थे। इस टूर्नामेंट में उनके खाते में सिर्फ 4 विकेट ही आए थे, इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने काफी रन खर्च किए थे, अब माना जा रहा है कि वह जल्द ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
और पढ़िए – अबरार अहमद ने न्यूजीलैंड के कप्तान को कूटा, छक्का ठोक साउदी के उड़ाए होश, देखें वीडियो
भुवनेश्वर कुमार का टी20 करियर
भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के लिए कुल 87 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 90 विकेट लिए। अब यह माना जा रहा है कि भुवी के लिए उनके करियर का यह आखिरी टी20 विश्व कप है।
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टी20 टीम
हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन, रूतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल , उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
38 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
56 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines