Asia Cup 2023 Final India vs Sri Lanka: एशिया कप 2023 के फाइनल में रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच मैच होने वाला है। मैच का आयोजन आर.प्रेमदासा स्टेडियम में किया जाना है। एशिया कप में शुरुआत से ही बारिश ने फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा रखी है ऐसे में खिताबी मुकाबले तक भी ये बादल क्रिकेट प्रेमियों का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है।
पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ भारत के मैच बारिश के कारण बाधित हुए और मेन इन ग्रीन के खिलाफ एक मैच खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया। पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका का हालिया मैच भी बारिश से बाधित था, जहां श्रीलंकाई शेरों ने 42 ओवर के रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। ऐसे में फाइनल में भी बारिश बाधा डाल सकती है।
क्या होगा अगर बारिश के चलते बिगड़ा रविवार का खेल?
यदि भारत बनाम श्रीलंका फ़ाइनल में बारिश के कारण समय बाधित होता है, तो आयोजक विजेता पाने के लिए खेल को छोटा करने पर विचार करेंगे। अगर समय बचा तो मैच 20 ओवर का किया जा सकता है जिससे विजेता का चयन रविवार को ही किया जा सके। लेकिन यदि अपेक्षित ओवर पूरे नहीं हुए, तो मैच उस स्थान से जहां रविवार को रुका था, रिजर्व डे – सोमवार, 18 सितंबर तक आगे बढ़ा दिया जाएगा।
अगर रिजर्व डे पर भी हुई बारिश तो कैसे होगा विजेता का चयन?
पूरे एशिया कप 2023 में केवल दो मैचों के लिए रिजर्व डे रखा गया है। पहला भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप सुपर फोर मुकाबला था और दूसरा टूर्नामेंट का फाइनल। यदि मौसम दोनों में से किसी भी दिन प्रति पक्ष 20 ओवर की अनुमति नहीं देता है, तो भारत और श्रीलंका को एशिया कप 2023 का संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
40 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines