Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Asia Cup 2023 Final India vs Sri Lanka Playing 11: एशिया कप 2023 के फाइनल में रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच रोमांचक भिड़ंत होने वाली है। मैच का आयोजन आर.प्रेमदासा स्टेडियम में किया जाना है। एशिया कप में अब तक दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है और फाइनल में जीत दर्ज करने के लिए टीमें पूरे जी जान से मेहनत करेगी। इसमें भारतीय टीम में बड़े बदलाव हो सकते हैं।
भारतीय टीम ने सुपर 4 राउंड में अपना आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। ऐसे में टीम ने 5 दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया था। जिसमें कोहली, हार्दिक, बुमराह, सिराज और कुलदीप शामिल थे। ये सभी खिलाड़ी भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में एंट्री मारेंगे। वहीं तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी का पत्ता कट जाएगा।
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स को सपोर्ट करती है ऐसे में भारतीय टीम तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती है। ऐसे में कुलदीप, जडेजा के अलावा टीम में अक्षर पटेल की जगह शामिल किए गए वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है। सुंदर बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और उन्होंने आखिरी मैच जनवरी में खेला था।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।
पथुम निसांका, सी असलांका, डुनिथ वेललेज, डी डी सिल्वा, डी शनाका (सी), के मेंडिस (विकेटकीपर), एस समाराविक्रमा, के परेरा, मथीशा पथिराना, पी मदुशन, एस अराचिगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।