IND vs SL 2nd Test Day-3: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. 23 अगस्त से कोलंबो में दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. 25 अगस्त को तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. तीसरे दिन श्रीलंका के ज्यादातर बल्लेबाज फ्लॉप रहे. पासिंदु सूरियाबंदारा और सोनल दिनुशा ने शानदार बल्लेबाजी की. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. भारत अभी भी मैच में काफी आगे है. आइए तीसरे दिन के खेल पर एक नजर डालते हैं.
भारत ने 503 रन बनाकर पारी की थी घोषित
दूसरे दिन भारत ने 138 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पारी घोषित की थी. भारत की ओर से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन देवदत्त पडिक्कल ने बनाए थे. उन्होंने 193 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 177 गेंदों में 115 रन बनाए थे. ऋषभ पंत और कप्तान शुभमन गिल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी. पंत ने 89 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 63 रन बनाए थे, जबकि गिल ने 108 गेंदों में 50 रन बनाए थे. वहीं, रवींद्र जडेजा के बल्ले से 83 गेंदों में 43 रनों की पारी निकली थी.
श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट असिथा फर्नाडो ने लिए थे. उन्होंने 29 ओवर में 4 विकेट अपने नाम किए थे. इसके अलावा प्रभात जयसूर्या और केशरा नुवांथा को 2-2 सफलता मिली थी.
तीसरे दिन श्रीलंका की ऐसी रही बल्लेबाजी
तीसरे दिन जब श्रीलंका बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी, तब टीम का स्कोर 3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 8 रन था. इसके बाद पासिंदु सूरियाबंदारा ने क्रीज पर मोर्चा संभाला और 133 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, कामिंदु मेंडिस खासा कमाल नहीं कर पाए. उन्होंने 58 गेंदों में 32 रन बनाए थे. इसके अलावा कप्तान धनंजय डी सिल्वा खासा प्रभावित नहीं कर पाए. उन्होंने 14 गेंदों में 8 रन बनाए और पवेलियन लौट गए. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला अपना खाता नहीं खोल सके और डक पर ही पवेलियन लौट गए. हालांकि सोनल दिनुशा ने अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने 137 गेंदों में 85 रन बनाकर नाबाद हैं. श्रीलंका 83.4 ओवर में 265/8 रन बना चुकी है. श्रीलंका फिलहाल 238 रनों से पीछे है.
ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन
भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट लिए, जबकि मानव सुथार ने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को 1-1 सफलता मिली.
संबंधित खबरें
शिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
27 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines