IND vs SL Match Venue Shifted: नई दिल्ली में हाल ही में भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज का आयोजन किया गया था. दिल्ली के फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली को अपने शहर में खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित थे. दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर में वनडे सीरीज खेली जानी है. इसके एक मैच का आयोजन दिल्ली में होना था लेकिन अब यह मैच शिफ्ट हो गया है. दिल्ली में मौजूद रोहित-विराट फैंस के लिए यह बुरी खबर है.
अहमदाबाद में होगा IND vs SL मैच
भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे और 3 T20I मैचों की सीरीज दिसंबर में होनी है. इसका पहला वनडे मैच 13 दिसंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना था. दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मैच को अब दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया है. दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट असोसिएशन (DDCA) ने पिछले महीने BCCI से वनडे मैच को कहीं और शिफ्ट करने का अनुरोध किया था, क्योंकि वह मैदान में मरम्मत का काम शुरू करना चाहते हैं. दरअसल, DDCA पिच और आउटफील्ड में थोड़े बदलाव करके उन्हें बेहतर करने की प्रक्रिया शुरू करने वाला है.
DDCA ने बताया कि उनका लक्ष्य स्टेडियम की सुविधाओं को बेहतर करना और खेलने की व्यवस्थाओं में सुधार करना है. वह फैंस के देखने का अनुभव बेहतर करना चाहते हैं. इसी वजह से नई दिल्ली के बजाय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला वनडे मैच खेला जाएगा. नई दिल्ली के क्रिकेट फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली को देखने के लिए बहुत उत्साहित थे. उन सभी के लिए यह बुरी खबर है.
ये भी पढ़ें:- CSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी, जहीर खान की एंट्री के बाद लिया अहम फैसला
रोहित-विराट अहमदाबाद में खेलेंगे दो वनडे
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का एक मैच पहले ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना था. अब एक और मैच वहां शिफ्ट कर दिया गया है. इसका अर्थ है कि IND vs SL वनडे सीरीज के दो मैच अहमदाबाद में होंगे. 13 दिसंबर को भारत और श्रीलंका के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच होगा, जिसके बाद बेंगलुरु में दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमें इसके बाद फिर से अहमदाबाद आएंगी और तीसरा वनडे खेलेंगी.
बता दें कि रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के कुछ मैच भी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने थे. हालांकि, अब गुजरात, सर्विसेस और महाराष्ट्र के खिलाफ होने वाले इन मुकाबलों को भी कहीं और शिफ्ट करना पड़ेगा. स्पोर्टस्टार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पालम या जामिया मिलिया में रणजी ट्रॉफी के मैच हो सकते हैं. देखना होगा कि DDCA किस तरह से रणजी ट्रॉफी और अन्य मैचों का आयोजन कराती है.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, वनडे और टेस्ट से बाहर हुए विल ओरौर्के
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
51 mins agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
9 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
9 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
10 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines