India vs South Africa: भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। जिसका आखिरी मैच आज खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के दौरे पर होगी। जहां भारत को तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने पहले ही टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। अब तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी अलग-अलग खिलाड़ी करेंगे।
इस दौरे पर सभी नजरे टेस्ट सीरीज पर होने वाली है। टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। दूसरी तरफ भारत की टेस्ट टीम को लेकर काफी सवाल भी उठ रहे हैं क्योंकि इस बार टेस्ट टीम में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ियों को भी जगह नहीं मिल पाई है। वहीं एक खिलाड़ी और है जिसको इस दौरे पर किसी भी सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया है। जिसको लेकर अब काफी सवाल भी उठ रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- RCB के कोच बनने पर AB डिविलियर्स का बड़ा बयान, कहा- ‘… मुझे खुशी होती है’
जी हां हम बात कर रहे है टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की। भुवनेश्वर कुमार को पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर रखा गया है। हालांकि इन दिनों कुमार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन बावजूद इसके उनको टीम में जगह नहीं मिल पाई है। जिसपर अब काफी सवाल भी उठ रहे हैं।
आशीष नेहरा ने भुवनेश्वर कुमार पर दी अपनी राय
भुवनेश्वर कुमार को साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम में शामिल न करने को लेकर टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा कि “मेरे दिमाग में केवल एक ही नाम आता है और वह नाम है भुवनेश्वर कुमार। क्योंकि आप दक्षिण अफ्रीका जा रहे हैं, और आपने बहुत सारे तेज गेंदबाज चुने हैं। मैं समझता हूं कि आपके पास नई गेंद के अन्य विकल्प हैं, आपके पास अर्शदीप सिंह हैं और मुकेश कुमार खेल रहे हैं।”
आगे नेहरा ने कहा कि “जब आप सफेद गेंद के बारे में बात करते हैं, तो भुवी किसी भी टीम में फिट हो सकते हैं, खासकर जब वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हों क्योंकि उनके पास कौशल और अनुभव के मामले में कोई कमी नहीं है। यह अलग बात है कि वह यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेले, लेकिन उन्हें टीम में रखा जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
44 mins agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
1 hr agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
2 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
4 hrs agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines