Virat Kohli को लेकर बड़ा खुलासा, नहीं थी फैमिली इमरजेंसी! फिर क्यों लौटे King?

विराट कोहली के साउथ अफ्रीका दौरे से वापस लौटने को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। कोहली साउथ अफ्रीका दौरे से भारत नहीं आए हैं।

India vs South Africa Test Series Virat Kohli Went london

Image Credit- News 24

India vs South Africa: भारत के  दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली साउथ अफ्रीका दौरे से अचानक भारत लौट आए। इसके पीछे की वजह बताई गई कि किसी फैमिली इमरजेंसी के कारण विराट को वापस भारत लौटना पड़ा है। फैमिली में किसे क्या हुआ, इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि बताया जा रहा है कि कोहली पहले टेस्ट मैच के पहले वापस साउथ अफ्रीका पहुंच जाएंगे और मैच भी खेलेंगे। इस बीच विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि बीसीसीआई सूत्र ने किया है। बताया जा रहा है कि कोहली के साथ कोई फैमिली इमरजेंसी नहीं थी और वह साउथ अफ्रीका से भारत नहीं आए हैं, बल्कि कोई और देश गए हैं। चलिए आपको बताते हैं बीसीसीआई सूत्र का क्या कहना है।

‘बीसीसीआई को पहले से थी इसकी जानकारी’

बताया जा रहा है कि विराट कोहली का साउथ अफ्रीका दौरे से वापस लौटना पहले से तय था। इस बात की जानकारी बीसीसीआई को भी थी कि कोहली साउथ अफ्रीका दौरे से वापस लौटेंगे। बीसीसीआई सूत्र ने दावा किया है कि कोहली साउथ अफ्रीका दौरे से भारत नहीं लौटे हैं, बल्कि वह लंदन गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी कि वह 3-4 दिनों के लिए लंदन जाएंगे। विराट कोहली पूरी टीम के साथ 15 दिसंबर को ही साउथ अफ्रीका पहुंच गए थे और 4 दिन बाद ही दौरे से लंदन चले गए हैं। बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि कोहली फैमिली इमरजेंसी के कारण वापस लौटे हैं।

कोहली क्यों गए हैं लंदन?

विराट कोहली के आज शाम या फिर 23 दिसंबर की शाम तक वापस साउथ अफ्रीका पहुंचने की बात कही जा रही है। ऐसे में बीसीसीआई सूत्र ने ये भी साफ कर दिया है कि कोहली भले ही अभी लंदन गए हों, लेकिन वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के हिस्सा होंगे। कोहली ने साउथ अफ्रीका दौरे के बीच लंदन जाने की प्लानिंग क्यों कि थी, इस बात की जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। साल 2025 में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दृष्टिकोण से यह श्रृंखला काफी अहम होने वाला है। ऐसे में दोनों ही टीमें सीरीज जीतने के लिए जान की बाजी लगाने के लिए तैयार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ