India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। फैंस की चाहत है कि साउथ अफ्रीका को उसी की सरजमीं पर हराकर इतिहास रचा जाए, ताकि आईसीसी विश्व कप 2023 में मिली हार को कुछ हद तक भुलाया जा सके। फैंस की ये भी चाहत होगी की इस सीरीज में उनके फेवरेट खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के बल्ले से रन बरसे। लेकिन क्या आपको पता है की साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में विराट और रोहित का प्रदर्शन कैसा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: Boxing Day Test में भारत के लिए खतरा, 17 में से सिर्फ चार मैचों में मिली जीत
क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ चलता है विराट का बल्ला
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुल 14 मुकाबले खेले हैं, जिनमें कोहली के बल्ले से 1236 रन निकले हैं। आपको बता दें कि कोहली का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर 254 रन भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही आया है। अफ्रीका के खिलाफ कोहली के बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक भी निकले हैं। विराट ने टेस्ट में 55.10 के स्ट्राइक रेट और 56.18 के औसत से रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- Team India Schedule 2024: क्रिकेट ही क्रिकेट…16 टेस्ट और सिर्फ 3 वनडे खेलेगा भारत; देखें पूरा शेड्यूल
रोहित शर्मा का साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड
भारत के कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ ठीक ठाक रहा है। हालांकि रोहित शर्मा का बल्ला कोहली की तरह आग नहीं उगल सका है, लेकिन फिर भी उन्होंने टीम ने लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा ने अफ्रीका के खिलाफ कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमे उनके बल्ले से 678 रन निकले हैं। रोहित ने भी टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डबल सेंचुरी जड़ा है। उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ 3 शतकीय पारी खेली है, जिसमें उनका अधिकतम व्यक्तिगत स्कोर 212 रन रहा है। बता दें कि रोहित के बल्ले से अफ्रीका के खिलाफ 64.63 के स्ट्राइक रेट से रन निकले हैं।
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
1 min agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
29 mins agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
48 mins agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
54 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
1 hr agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
4 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines