हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: पहले टेस्ट पर बारिश का खतरा, देखें सेंचुरियन में कैसा रहेगा DAY 1 का मौसम

India vs South Africa Test Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर को सेंचुरियन में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Image Credit: Social Media

India vs South Africa Test Series: वनडे और टी20 के बाद अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा। लेकिन अब इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। अगर पहले टेस्ट में बारिश होती है तो एक बार फिर से दर्शकों का मजा किरकिरा हो सकता है।

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ सकता है। AccuWeather के मुताबिक, टेस्ट मैच के पहले दिन सेंचुरियन में आंधी के साथ बारिश की 96 फीसदी संभावना है। इसके अलावा दूसरे दिन मौसम साफ रहेगा और दूसरे दिन बारिश की 25 फीसदी संभावना है।

टीम इंडिया के लिए टेस्ट सीरीज बेहद खास

साउथ अफ्रीका के साथ अब टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की वापसी होने जा रही है। टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। कप्तान के तौर पर भी रोहित शर्मा के लिए ये सीरीज काफी अहम है। आज तक साउथ अफ्रीका की धरती पर टीम इंडिया कोी टेस्चट सीरीज नहीं जीत पाई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: अब CSK के सीईओ ने MS Dhoni के फ्यूचर प्लान पर दिया बड़ा अपडेट, कितने तैयार ‘माही’

टीम के कप्तान तो बदलें लेकिन साउथ अफ्रीका में कोई भी कप्तान भारत को टेस्ट सीरीज में जीत नहीं दिला सका। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका में महज 4 टेस्ट मैच ही जीते हैं। अब रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जिताना चाहेंगे।

विज्ञापन

टी20 और वनडे सीरीज खेल चुकी टीम इंडिया

टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के साथ टी20 और वनडे सीरीज खेल चुकी है। टी20 में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में थी और ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी। इसके बाद वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी केएल राहुल ने की थी। केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया। अब टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में टेस्ट सीरीज को जीतने के लिए तैयार है।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola