India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन टेस्ट मैच खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया गया। भारत के बल्लेबाज एक के बाद एक अपना विकेट गवाते चले गए। भारत का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फेल रहा है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का भी बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 38 के स्कोर पर चलते बने हैं। यूं तो श्रेयस अय्यर भी फ्लॉप रहे हैं, लेकिन एक शॉट के कारण अय्यर ने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया है।
ये भी पढ़ें;- IND vs SA 1st Test Live Updates: भारत का स्कोर 150 पार, राहुल और शार्दुल क्रीज पर टिके
अय्यर ने लगाया आश्चर्यजनक शॉट
श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने पारी को संभालने की कोशिश की थी। दोनों के बीच 68 रनों की पार्टनरशिप भी हुई, लेकिन फिर अय्यर 50 गेंदों में 31 के स्कोर पर आउट हो गए। अय्यर ने इस छोटी सी पारी में 3 चौके और एक छक्के भी लगाए हैं। अय्यर के बल्ले से निकला यह छक्का इतना शानदार शॉट है कि इस एक छक्के ने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया है। श्रेयस अय्यर ने यह छक्का तब लगाया, जब 25वें ओवर में गेंदबाजी के लिए गेराल्ड कोएत्जी आए। उनकी पहली ही गेंद पर अय्यर ने फ्लिक शॉट जड़ दिया। ऐसा लगा कि अय्यर इस शॉट पर कैच आउट हो जाएंगे, लेकिन देखते ही देखते गेंद सीमा पार चली गई। बाउंड्री लाइन पर एक खिलाड़ी फील्डिंग भी कर रहा था, लेकिन गेंद उनके काफी ऊपर से निकल गई।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: विराट कोहली बने WTC इतिहास में नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा को छोड़ दिया पीछे
छक्के की तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
श्रेयस अय्यर का यह शॉट काफी कमाल का है। अय्यर ने जिस अंदाज में यह छक्का जड़ा है कि साउथ अफ्रीका के सभी खिलाड़ी भी हैरान हो गए। अय्यर के बल्ले से निकले इस छक्के की गिनती सबसे शानदार छक्कों में की जाएगी। अय्यर के छक्के का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यही कारण है कि अय्यर ने फ्लॉप होने के बाद भी फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर फैंस अय्यर के इस छक्के की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
24 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines