India vs South Africa Test Series: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच फिलहाल टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद दोनों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। आईसीसी विश्व कप 2023 के बाद से ही भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने वाइट बॉल क्रिकेट से रेस्ट मांगा है, लेकिन कोहली रेड बॉल क्रिकेट में वापसी करेंगे। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते दिखेंगे। साल 2025 में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले यह सीरीज काफी अहम होने वाला है। इस कड़ी में साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जैक कैलिस ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोहली के आंकड़े देख ऐसा लगता है कि भारत को हराना काफी मुश्किल है।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: विकेटकीपर के पैर के बीच अटकी Ball, तो अंपायर ने दिया OUT, पढ़ें क्या कहता है MCC का नियम
26 दिसंबर से खेला जाएगा पहला मैच
भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच खेला जाएगा। इन दोनों ही मुकाबले में विराट कोहली खेलते नजर आएंगे। जैक कैलिस ने इस सीरीज से पहले कोहली के आंकड़े का जिक्र किया है। कैलिस ने कोहली की जमकर तारीफ भी की है और आंकड़े देख खौफ भी खा रहे हैं। कैलिस ने कहा कि अगर भारत को अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच जीतना है, इसके लिए विराट का बल्ला चलना बहुत जरूरी है। कोहली एक बड़े खिलाड़ी हैं, मैच कहीं भी हो कोहली शानदार खेल दिखाते हैं। इस मैदान पर भी कोहली का औसत 50 से अधिक का है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: क्या दूसरा T20 भी बारिश के कारण होगा रद्द! कैसा रहेगा सेंट जॉर्ज पार्क का मौसम
‘भारत के लिए अफ्रीका को हराना आसान नहीं’
कैलिस ने कहा कि भारत ने पिछले टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान जब साउथ अफ्रीका का दौरा किया था, तो भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी साउथ अफ्रीका इतनी आसानी से हार नहीं मानेगा। उन्होंने कहा कि भारत एक मजबूत टीम है, उन्हें हराना इतना आसान नहीं होगा, लेकिन फिर भी साउथ अफ्रीका के मैदान पर अफ्रीका को हराना भी आसान नहीं होगा। यह एक अच्छी श्रृंखला होगी।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
29 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
51 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines