Sunil Gavaskar Scolded The Foreign Team: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज एक-एक से बराबर रही। 2 मैचों की इस टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम कर लिया। ऐसे में इस सीरीज का परिणाम नहीं निकल पाया है। भारत की ये जीत अपने आप में एक ऐतिहासिक जीत है। इस ऐतिहासिक जीत के साक्ष्य बने भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और इरफान पठान ने विदेशी टीम को खूब लताड़ लगाई है। सुनील गावस्कर ने यहां तक बोल दिया कि विदेशी टीम को बीसीसीआई से सिर्फ अपने फायदे निकालने होता है।
‘हमें माहौल में ढलने नहीं दिया जाता’- गावस्कर
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान सुनील गावस्कर और इरफान पठान कमेंट्री कर रहे थे। इस दौरान दोनों चर्चा कर रहे थे कि अगर अभी भारत के पास खेलने के लिए एक मैच और होता, तो यह सीरीज भारत के नाम होता। पहले मुकाबले में मिली हार के बाद भारत ने दूसरे मैच में जबरदस्त वापसी की है। ऐसे में अगर यह टेस्ट सीरीज 3 मैचों का होता, तो यह भारत के नाम हो सकता था, जो कि ड्रॉ पर खत्म हो रहा है। इस दौरान सुनील गावस्कर ने कहा कि भारत को किसी भी देश के साथ सिर्फ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज नहीं खेलनी चाहिए। हम जहां भी खेलने जाते हैं, हमें वहां के माहौल में ढलने का मौका नहीं दिया जा रहा है।
‘बीसीसीआई से फायदा चाहती है सभी विदेशी टीम’
गावस्कर ने कहा कि भारतीय टीम को पहला मैच पिच को समझने में ही गंवाना पड़ गया। इसके बाद दूसरे मुकाबले में टीम ने वापसी की लेकिन सीरीज दो मैचों का ही था। यह भी एक कारण है कि भारत क्यों अभी तक साउथ अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है, क्योंकि टीम इंडिया को प्रैक्टिस मैच या फिर अधिक मैचों की सीरीज नहीं दी जाती है। विदेशी टीम चाहती है कि भारत उसके देश खेलने आए, क्योंकि उन्हें इससे काफी फायदा मिलता है। सभी टीम बीसीसीआई से सिर्फ अपना फायदा निकालने में लगी है।
‘भारत को इस शर्त पर खेलनी चाहिए टेस्ट सीरीज’
गावस्कर ने कहा कि अब से भारत को किसी भी देश के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज नहीं खेलना चाहिए। बीसीसीआई को किसी भी क्रिकेट बोर्ड के सामने ये शर्त रखनी चाहिए कि हमें सीरीज के लिए 2 से अधिक मैच दिए जाए, या तो अपने क्वालिटी खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस मैच दिए जाए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ न तो प्रैक्टिस मैच दिया गया और ना ही 2 से अधिक मैचों की सीरीज हुई, यह सरासर गलत है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines