India vs South Africa: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। फैंस इस मैच का आनंद उठाने के लिए आज से ही डरबन पहुंच रहे हैं। यह मुकाबला डरबन के मैदान में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस कड़ी में मौसम विभाग की अपडेट ने फैंस को निराश कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि 10 दिसंबर की शाम डरबन का मौसम कैसा रहेगा, क्या मैच बारिश में धुल जाएगा या फिर फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: किन खिलाड़ियों को Team में मिलेगी जगह, भारतीय टीम की संभावित Playing 11
कितनी फीसदी है बारिश की संभावना
भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगा। आप इस मैच का आनंद घर बैठे भी ले सकते हैं। मौसम की बात करें, तो विभाग ने बताया कि यह मुकाबला बारिश के कारण धुल सकता है। इस मैच के दौरान बारिश होने की संभावना 45 फीसदी तक है। बताया जा रहा है कि बारिश मैच शुरू होने के दौरान हो सकती है। यह फैंस के लिए बुरी खबर है, हो सकता है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को नहीं मिले। इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि इस मैच के दौरान तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने वाला है।
ये भी पढ़ें:- Fixing में फंसे New Zealand के बल्लेबाज को मिली राहत, क्या अंतरराष्ट्रीय मैच में भी होगी वापसी?
सूर्या की कप्तानी की परीक्षा
बता दें कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला सीरीज अगले साल होने वाले टी20 विश्व के दृष्टिकोण से काफी अहम है। भारतीय टीम को इस सीरीज से यह भी पता लग जाएगा कि टी20 विश्व कप में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 12 दिसंबर को खेला जाएगा, इसके बाद तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अफ्रीका से दो-दो हाथ करने वाली है। ऐसे में इस सीरीज के दौरान सूर्या की कप्तानी पर भी नजर होगी कि वह किस कदर टीम को जीत दिलाते हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
5 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
43 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines