World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 आगामी 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इसको लेकर देशभर में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। इस विश्व कप में भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 5 नवंबर को मैच होने वाला है। इस बार विश्व कप में मैच कराने के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है। पहले सभी टीमों को दो खेमें में बांटा जाता था, लेकिन इस साल सभी टीमों का सभी के साथ एक-एक मुकाबला होने वाला है। ऐसे में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 अक्टूबर को टकराव होगा। विश्व कप से पहले जान लीजिए दोनों देशों में विश्व कप में किसका पलड़ा भारी है।
आसान टारगेट नहीं है साउथ अफ्रीका
आईसीसी वनडे विश्व कप में दोनों देशों के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 3 मैचों में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज किया है, जबकि 2 मैच भारत के नाम रहा है। रिकॉर्ड देखें तो साउथ अफ्रीका भारत से बेहतर है। इससे साफ है कि भारत के लिए साउथ अफ्रीका को हराना आसान नहीं होगा। भले ही भारत दो बार विश्व कप अपने नाम कर चुका है, लेकिन साउथ अफ्रीका एक भी वनडे विश्व कप का खिताब नहीं जीत पाया है, बावजूद इसके साउथ अफ्रीका भारत के लिए मुश्किल टारगेट होने वाला है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: वर्ल्ड कप में भारत-ऑस्ट्रेलिया में किसका पलड़ा भारी, जानें 1975 से अभी तक के आंकड़े
5 में से 3 मैच अफ्रीका के नाम
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे विश्व कप का पहला मैच साल 1992 में खेला गया था। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल स्टेडियम में खेला गया था। साउथ अफ्रीका ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया था। दोनों के बीच विश्व कप का दूसरा मुकाबला 1999 में इंग्लैंड के होव मैदान पर खेला गया था। इस मैच को भी अफ्रीका ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया था। दोनों देशों के बीच हुए तीसरा मुकाबला भी साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से अपने नाम कर लिया था, जो कि साल 2011 में खेला गया था। इसके बाद भारत ने वापसी करते हुए 2015 में हुए मैच में साउथ अफ्रीका को 130 रनों से हराया था। फिर 2019 के मुकाबले में भी अफ्रीका को 6 विकेट से मात दी थी।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines