India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के बीच साउथ अफ्रीका के लिए बुरी खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह ड्रेसिंग रूम चले गए। आज सेंचुरियन टेस्ट का तीसरा दिन का खेल खेला जा रहा है। टेम्बा इस मैच के पहले ही दिन चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह दूसरे दिन भी मैदान पर नहीं दिखे। इसके बाद आज अनुमान लगाया जा रहा था कि टेम्बा आखिरी में बल्लेबाजी के लिए आएंगे, लेकिन आज भी टेम्बा बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या टेम्बा बावुमा चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं।
https://twitter.com/serialchiller23/status/1740338645520060693
ये भी पढ़ें:- IND vs SA Test 3rd Day Live Updates: दूसरे सेशन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 62/3
क्या सीरीज से बाहर हो गए टेम्बा?
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा के चोटिल होने पर टीम को बड़ा झटका लगा है। अगर टेम्बा फिट होते तो अभी साउथ अफ्रीका के पास एक और बल्लेबाज उपलब्ध होता। ऐसे में साउथ अफ्रीका इस स्कोर को 450 के आसपास लेकर जा सकता था और मार्को जानसन के शतक भी पूरे हो सकते थे, लेकिन टेम्बा के नहीं खेलने के कारण पूरी टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। टेम्बा बावुमा के इस सीरीज से या फिर सेंचुरियन टेस्ट से बाहर होने पर कोई आधिकारिक अपडेट तो नहीं आया है, लेकिन उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। अगर टेम्बा फिट होते तो वह आज बल्लेबाजी करने के लिए जरूर आते। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि टेम्बा दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं या फिर नहीं।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: साउथ अफ्रीका की पारी 408 रन पर समाप्त, क्या गेंदबाजी में खली मोहम्मद शमी की कमी?
टेस्ट में कैसा है अफ्रीकी कप्तान का रिकॉर्ड
टेम्बा बावुमा का टेस्ट क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है। टेम्बा ने 56 टेस्ट मैच में अभी तक कुल 2997 रन बनाए हैं। जिसमें उनके बल्ले से 2 शतक और 20 अर्धशतक भी निकले हैं। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल के नजरिए से बेहद ही जरूरी है। ऐसे में टेम्बा का चोटिल होना साउथ अफ्रीका के लिए बुरी खबर है। हालांकि सेंचुरियन टेस्ट में अभी तक साउथ अफ्रीका का दबदबा रहा है। भारत ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाया था। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने स्कोर बोर्ड पर 408 रन टांग दिए हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीका को 163 रनों की बढ़त मिल चुकी थी। अब भारतीय टीम फिर से बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी है।
संबंधित खबरें
तीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
36 mins agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
2 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
2 hrs agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
5 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
6 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
14 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
15 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines