India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने बड़ा बयान दिया है। श्रीकांत ने बताया कि भारतीय टीम को क्यों साउथ अफ्रीका में हार का सामना करना पड़ा है। श्रीकांत ने ये भी कहा कि अगर भारत को वापसी करना है, तो एक बात का खास ध्यान रखना होगा। श्रीकांत ने एक ओर तो रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं, दूसरी ओर विराट कोहली की कप्तानी की खूब तारीफ की है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरा मुकाबला आज से केपटाउन में खेला जाएगा।
https://youtu.be/YxcH2_izYWw?feature=shared
ये भी पढ़ें:- AUS vs PAK: सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहे बाबर आजम? फैंस जमकर कर रहे ट्रोल
भारतीय टीम है ओवररेटेड- श्रीकांत
श्रीकांत ने भारतीय टीम को लेकर कहा कि इसमें कोई आशंका नहीं है कि भारत एक मजबूत टीम है, लेकिन भारत को टी20 और टेस्ट में ओवररेट किया गया है। भारतीय टीम टी20 और टेस्ट में उतनी मजबूत टीम नहीं है, जितना बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम का दौर तब था, जब विराट कोहली टेस्ट टीम के कप्तान थे। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर टेस्ट सीरीज जीती, इसके अलावा भारत को इंग्लैंड में भी विजयी मिली। यह सब विराट कोहली की कप्तानी के दौरान हुआ था। कोहली की कप्तानी में साउथ अफ्रीका में भारत ने संघर्ष किया था, लेकिन अब सेंचुरियन टेस्ट में भारत को करारी हार मिली है। इससे साफ है कि श्रीकांत रोहित की कप्तानी पर सवाल उठा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: टीम इंडिया ने की कगिसो रबाडा के लिए खास तैयारी, इस बार गलती नहीं करेंगे रोहित शर्मा
‘रैंकिंग से ऊपर उठने की जरूरत’
श्रीकांत ने कहा कि आईसीसी रैंकिंग में भारत का दबदबा रहा है। पिछले 3-4 सालों में भारत आईसीसी रैंकिंग में हमेशा से नंबर वन या नंबर दो पर कायम रहा है, लेकिन हमें इन रैंकिग से ऊपर उठने की जरूरत है। अगर भारत आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन है, इसका मतलब यह नहीं है कि हम बहुत अच्छी टीम हो गए, अच्छी टीम बनने के लिए हमें रैंकिंग से ऊपर उठने की जरूरत है। श्रीकांत ने कहा कि हालांकि भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में दोनों बार फाइनल खेला है, लेकिन एक बार भी जीत नहीं पाया है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines