टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में 30 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया.
मार्को यानसन को बुमराह ने 14 रनों के स्कोर पर चलता कर दिया है. अब जीत टीम इंडिया से सिर्फ 2 विकेट दूर खड़ी है. भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार कमबैक करके दिखाया है.
जॉर्ज लिंडे को 16 रनों के स्कोर पर वरुण ने पवेलियन की राह दिखा दी है. अब टीम इंडिया जीत से सिर्फ 3 विकेट दूर है। वरुण चार विकेट निकाल चुके हैं और कमाल की लय में दिखाई दिए हैं.
अर्शदीप सिंह ने डेविड मिलर को 18 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है. अब यहां से टीम इंडिया की जीत पक्की लगने लगी है.
वरुण चक्रवर्ती ने दो गेंदों में 2 बड़े विकेट निकाल दिए हैं. मार्करम को आउट करने के बाद अगली ही बॉल पर उन्होंने फरेरा को भी क्लीन बोल्ड कर दिया. साउथ अफ्रीका की अब आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है.
हार्दिक पांड्या ने डेवाल्ड ब्रेविस को 31 रनों के स्कोर पर चलता कर दिया है. यह विकेट भारतीय टीम के लिए काफी अहम है, क्योंकि ब्रेविस बड़ा खतरा साबित हो सकते थे.
साउथ अफ्रीका को पहला झटका लग गया है. क्विंटन डिकॉक को बुमराह ने 65 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है.
10 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका के स्कोर बोर्ड पर 118 रन लग चुके हैं. डेवाल्ड ब्रेविस 29 और क्विंटन डिकॉक 65 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारतीय टीम को एक या दो विकेट जल्दी निकालने होंगे.
क्विंटन डिकॉक ने अपना अर्धशतक सिर्फ 30 गेंदों में पूरा कर लिया है. साउथ अफ्रीका हेंड्रिक्स का विकेट गंवाने के बावजूद मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है.
रीजा हेंड्रिक्स को 13 रनों के स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन की राह दिखा दी है. साउथ अफ्रीका को पहला झटका 69 के स्कोर पर लग गया है.
छह ओवर का पावरप्ले साउथ अफ्रीका के नाम रहा है. स्कोर बोर्ड पर 67 रन लग चुके हैं. क्विंटन डिकॉक 26 गेंदों में 47 रन जड़कर क्रीज पर डटे हुए हैं, जबकि उनका साथ हेंड्रिक्स निभा रहे हैं.
साउथ अफ्रीका की शुरुआत ताबड़तोड़ हुई है. क्विंटन डिकॉक बल्ले से कोहराम मचा रहे हैं और सिर्फ 12 गेंदों में 28 रन कूट चुके हैं. अर्शदीप पूरी तरह से लय से भटके हुए नजर आ रहे हैं.
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 231 रन लगाए हैं. हार्दिक पांड्या ने 63 और तिलक वर्मा ने 73 रन ठोके. साउथ अफ्रीका को सीरीज बराबर करने के लिए 232 रन बनाने होंगे.
हार्दिक पांड्या 25 गेंदों में 63 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है.
हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोक डाला है. क्या गजब की पारी हार्दिक के बल्ले से आज देखने को मिली है. 317 के स्ट्राइक रेट से आई है यह फिफ्टी.
तिलक वर्मा ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. तिलक और हार्दिक के आगे साउथ अफ्रीका के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दे रहे हैं.
हार्दिक पांड्या ने जॉर्ज लिंडे के एक ओवर में ही 27 रन ठोक डाले हैं. तीन सिक्स और दो बेहतरीन चौके. अहमदाबाद में रोके नहीं रुक रहे हैं हार्दिक.
हार्दिक पांड्या के एक शॉट से कैमरामैन घायल हो गए हैं. दरअसल, कैमरामैन बाउंड्री लाइन के एकदम करीब खड़े थे और इसी कारण हार्दिक का शॉट उनके कंधे के पास आकर लगा. हेड कोच गंभीर कैमरामैन के बाउंड्री लाइन पर खड़े होने से नाखुश दिखाई दिए. हालांकि, टीम इंडिया की मेडिकल टीम तुरंत उनके पास पहुंचा और स्प्रे लगाया गया.
कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर फ्लॉप रहे हैं. 7 गेंदों में स्काई 5 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया ने अपना तीसरा विकेट 115 रनों के स्कोर पर गंवा दिया है.
11 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 109 रन लगा दिए हैं. तिलक 30 और कप्तान सूर्या 3 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
IND vs SA 5th T20I Highlights: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका ने पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में 30 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 231 रन लगाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी. गेंदबाजी में भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने कहर बरपाते हुए चार विकेट अपनी झोली में डाले. वहीं, बुमराह ने सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए. प्रोटियाज टीम की ओर से क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक 65 रन बनाए.
इससे पहले बल्लेबाजी में तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 73 रनों की आतिशी पारी खेली. वहीं, हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 25 गेंदों में 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अभिषेक शर्मा ने 34 और संजू सैमसन ने 37 रन जड़े, जिसके दम पर भारतीय टीम स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 231 रन लगाने में सफल रही. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---