IND vs SA 5th T20I Highlights: सिर चढ़कर बोला वरुण-बुमराह का जादू, टीम इंडिया ने 3-1 से जीती टी-20 सीरीज

India vs South Africa 5th T20I Match Highlights: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका ने पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में 30 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 231 रन लगाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी.

IND vs SA 5th T20I

IND vs SA 5th T20I

IND vs SA 5th T20I Highlights: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका ने पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में 30 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 231 रन लगाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी. गेंदबाजी में भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने कहर बरपाते हुए चार विकेट अपनी झोली में डाले. वहीं, बुमराह ने सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए. प्रोटियाज टीम की ओर से क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक 65 रन बनाए.

विज्ञापन

इससे पहले बल्लेबाजी में तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 73 रनों की आतिशी पारी खेली. वहीं, हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 25 गेंदों में 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अभिषेक शर्मा ने 34 और संजू सैमसन ने 37 रन जड़े, जिसके दम पर भारतीय टीम स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 231 रन लगाने में सफल रही. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND vs SA 5th T20I LIVE: टीम इंडिया ने 3-1 से जीती सीरीज

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में 30 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया.

IND vs SA 5th T20I LIVE: साउथ अफ्रीका का हाल बेहाल

मार्को यानसन को बुमराह ने 14 रनों के स्कोर पर चलता कर दिया है. अब जीत टीम इंडिया से सिर्फ 2 विकेट दूर खड़ी है. भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार कमबैक करके दिखाया है.

IND vs SA 5th T20I LIVE: वरुण की झोली में आया एक और विकेट

जॉर्ज लिंडे को 16 रनों के स्कोर पर वरुण ने पवेलियन की राह दिखा दी है. अब टीम इंडिया जीत से सिर्फ 3 विकेट दूर है। वरुण चार विकेट निकाल चुके हैं और कमाल की लय में दिखाई दिए हैं.

IND vs SA 5th T20I LIVE: डेविड मिलर भी आउट

अर्शदीप सिंह ने डेविड मिलर को 18 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है. अब यहां से टीम इंडिया की जीत पक्की लगने लगी है.

IND vs SA 5th T20I LIVE: वरुण ने पलटी बाजी

वरुण चक्रवर्ती ने दो गेंदों में 2 बड़े विकेट निकाल दिए हैं. मार्करम को आउट करने के बाद अगली ही बॉल पर उन्होंने फरेरा को भी क्लीन बोल्ड कर दिया. साउथ अफ्रीका की अब आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है.

IND vs SA 5th T20I LIVE: ब्रेविस आउट

हार्दिक पांड्या ने डेवाल्ड ब्रेविस को 31 रनों के स्कोर पर चलता कर दिया है. यह विकेट भारतीय टीम के लिए काफी अहम है, क्योंकि ब्रेविस बड़ा खतरा साबित हो सकते थे.

IND vs SA 5th T20I LIVE: डिकॉक चले पवेलियन

साउथ अफ्रीका को पहला झटका लग गया है. क्विंटन डिकॉक को बुमराह ने 65 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है.

IND vs SA 5th T20I LIVE: 10 ओवर बाद साउथ अफ्रीका 118/1

10 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका के स्कोर बोर्ड पर 118 रन लग चुके हैं. डेवाल्ड ब्रेविस 29 और क्विंटन डिकॉक 65 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारतीय टीम को एक या दो विकेट जल्दी निकालने होंगे.

IND vs SA 5th T20I LIVE: डिकॉक का अर्धशतक पूरा

क्विंटन डिकॉक ने अपना अर्धशतक सिर्फ 30 गेंदों में पूरा कर लिया है. साउथ अफ्रीका हेंड्रिक्स का विकेट गंवाने के बावजूद मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है.

IND vs SA 5th T20I LIVE: साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका

रीजा हेंड्रिक्स को 13 रनों के स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन की राह दिखा दी है. साउथ अफ्रीका को पहला झटका 69 के स्कोर पर लग गया है.

IND vs SA 5th T20I LIVE: साउथ अफ्रीका के नाम रहा पावरप्ले

छह ओवर का पावरप्ले साउथ अफ्रीका के नाम रहा है. स्कोर बोर्ड पर 67 रन लग चुके हैं. क्विंटन डिकॉक 26 गेंदों में 47 रन जड़कर क्रीज पर डटे हुए हैं, जबकि उनका साथ हेंड्रिक्स निभा रहे हैं.

IND vs SA 5th T20I LIVE: साउथ अफ्रीका की धमाकेदार शुरुआत

साउथ अफ्रीका की शुरुआत ताबड़तोड़ हुई है. क्विंटन डिकॉक बल्ले से कोहराम मचा रहे हैं और सिर्फ 12 गेंदों में 28 रन कूट चुके हैं. अर्शदीप पूरी तरह से लय से भटके हुए नजर आ रहे हैं.

IND vs SA 5th T20I LIVE: साउथ अफ्रीका के सामने 232 रनों का लक्ष्य

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 231 रन लगाए हैं. हार्दिक पांड्या ने 63 और तिलक वर्मा ने 73 रन ठोके. साउथ अफ्रीका को सीरीज बराबर करने के लिए 232 रन बनाने होंगे.

IND vs SA 5th T20I LIVE: हार्दिक चले पवेलियन

हार्दिक पांड्या 25 गेंदों में 63 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है.

IND vs SA 5th T20I LIVE: हार्दिक का अर्धशतक पूरा

हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोक डाला है. क्या गजब की पारी हार्दिक के बल्ले से आज देखने को मिली है. 317 के स्ट्राइक रेट से आई है यह फिफ्टी.

IND vs SA 5th T20I LIVE: तिलक मचा रहे धमाल

तिलक वर्मा ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. तिलक और हार्दिक के आगे साउथ अफ्रीका के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दे रहे हैं.

IND vs SA 5th T20I LIVE: हार्दिक मचा रहे कोहराम

हार्दिक पांड्या ने जॉर्ज लिंडे के एक ओवर में ही 27 रन ठोक डाले हैं. तीन सिक्स और दो बेहतरीन चौके. अहमदाबाद में रोके नहीं रुक रहे हैं हार्दिक.

IND vs SA 5th T20I LIVE: हार्दिक के शॉट से घायल कैमरामैन

हार्दिक पांड्या के एक शॉट से कैमरामैन घायल हो गए हैं. दरअसल, कैमरामैन बाउंड्री लाइन के एकदम करीब खड़े थे और इसी कारण हार्दिक का शॉट उनके कंधे के पास आकर लगा. हेड कोच गंभीर कैमरामैन के बाउंड्री लाइन पर खड़े होने से नाखुश दिखाई दिए. हालांकि, टीम इंडिया की मेडिकल टीम तुरंत उनके पास पहुंचा और स्प्रे लगाया गया.

IND vs SA 5th T20I LIVE: सूर्या फिर फ्लॉप

कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर फ्लॉप रहे हैं. 7 गेंदों में स्काई 5 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया ने अपना तीसरा विकेट 115 रनों के स्कोर पर गंवा दिया है.

IND vs SA 5th T20I LIVE: 11 ओवर बाद टीम इंडिया 109/2

11 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 109 रन लगा दिए हैं. तिलक 30 और कप्तान सूर्या 3 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

IND vs SA 5th T20I LIVE: संजू क्लीन बोल्ड

22 गेंदों में 37 रन बनाने के बाद संजू सैमसन पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. संजू को जॉर्ज लिंडे ने क्लीन बोल्ड कर दिया है. 97 के स्कोर पर भारतीय टीम ने अपना दूसरा विकेट गंवाया है.

IND vs SA 5th T20I LIVE: संजू के शॉट से घायल हुए अंपायर

संजू सैमसन के शॉट से अंपायर घायल हो गए हैं. दरअसल, सैमसन ने जोरदार शॉट खेला, जिसको पहले गेंदबाज पकड़ने में नाकाम रहा और बॉल अंपायर के घुटने पर आकर काफी तेजी से लगी. मैदान पर अंपायर का इलाज चल रहा है और वह काफी दर्द में दिख रहे हैं.

IND vs SA 5th T20I LIVE: तिलक मचा रहे तबाही

अभिषेक के पवेलियन लौटने के बाद अब क्रीज पर उतरे तिलक वर्मा बल्ले से खूब तबाही मचा रहे हैं. 10 गेंदों में ही तिलक ने 20 रन ठोक डाले हैं.

IND vs SA 5th T20I LIVE: टीम इंडिया को लगा पहला झटका

टीम इंडिया को पहला झटका लग गया है. अभिषेक शर्मा 21 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अभिषेक अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे, लेकिन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में गलती कर बैठे.

IND vs SA 5th T20I LIVE: लय में संजू-अभिषेक की जोड़ी

टीम इंडिया ने 4.4 ओवर में ही 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. संजू और अभिषेक रोके नहीं रुक रहे हैं. अभिषेक 28 और सैमसन 27 पर पहुंच गए हैं.

IND vs SA 4th T20I LIVE: संजू ने भी खोले हाथ

अभिषेक के बाद अब संजू सैमसन ने भी बल्ले से गदर मचाना शुरू कर दिया है. टीम इंडिया ने 4 ओवर में 41 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं.

IND vs SA 5th T20I LIVE: टीम इंडिया की तूफानी शुरुआत

टीम इंडिया की शुरुआत धमाकेदार रही है. अभिषेक शर्मा लय में दिखाई दे रहे हैं और उनके बल्ले से चौके-छक्के निकल रहे हैं. वहीं, संजू सैमसन भी अच्छी लय में दिख रहे हैं. 3 ओवर में टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 27 रन लगा दिए हैं.

IND vs SA 5th T20I LIVE: टीम इंडिया की पारी शुरू

टीम इंडिया की पारी का आगाज हो चुका है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है.

IND vs SA 5th T20I LIVE: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन.

IND vs SA 5th T20I LIVE: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

टीम इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

IND vs SA 5th T20I LIVE: टीम इंडिया ने किए तीन बड़े बदलाव

भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव किए हैं. शुभमन गिल फिट नहीं हैं और उनकी जगह पर संजू सैमसन की एंट्री हुई है. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर कुलदीप यादव की जगह आ गए हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह को हर्षित राणा की जगह पर मौका दिया गया है.

IND vs SA 5th T20I LIVE: टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी.

IND vs SA 5th T20I LIVE: कैसा खेलेगी पिच?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है. यानी इस मुकाबले में भी आपको जमकर चौके-छक्के बरसते हुए दिखाई देंगे.

IND vs SA 5th T20I LIVE: संजू मचाएंगे धमाल

शुभमन गिल इस मुकाबले में भी प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में संजू सैमसन बल्ले से गदर मचाते हुए दिखाई देंगे. सीरीज में पहली बार संजू खेलते हुए दिखाई देंगे.

IND vs SA 5th T20I LIVE: अभिषेक से होगी बड़ी पारी की आस

अभिषेक शर्मा का बल्ला इस सीरीज में उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है. हालांकि, लास्ट मैच में उनसे बड़ी पारी की आस होगी.

IND vs SA 5th T20I LIVE: हाई अलर्ट पर अहमदाबाद

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले पांचवें टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. मैच से दो दिन पहले पुलिस को एक स्कूल और कलेक्टर ऑफिस को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल आया था. यही वजह है कि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. स्टेडियम के बाहर बॉम्ब और डॉग स्क्वॉड की टीमें भी पहुंची हुई हैं, जो ग्राउंड के बाहर चप्पे-चप्पे की तलाशी कर रही हैं.

IND vs SA 5th T20I LIVE: कोहरे फिर बनेगा विलेन?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले पांचवें टी-20 में कोहरे विलेन नहीं बनेगा. तापमान भले ही 20 डिग्री के आसपास रहेगा, लेकिन मैदान के आसपास कोहरा होने की उम्मीद ना के बराबर है. वहीं, एक्यूआई भी अहमदाबाद में बेहतर है.

IND vs SA 5th T20I LIVE: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पांचवां टी-20

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी टी-20 मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला जाना है. चौथा टी-20 रद्द होने के बाद भारतीय टीम के पास सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त है. हालांकि, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया सीरीज को सील करने के इरादे से उतरेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ