India vs South Africa 3rd T20: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आखिरी और तीसरा टी20 मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत आज भी उसी टीम के साथ खेलने वाली है। भारत के लिए आज का मुकाबला जीतना काफी जरूरी है, इस जीत के साथ भारत इस सीरीज को 1-1 से बराबर कर लेगा।
ये भी पढ़ें:- IND Vs SA 3rd T20 Live Updates: यहां पढ़ें मैच की पल-पल की अपटेड्स…
भारतीय टीम की Playing 11:- यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार
साउथ अफ्रीका टीम की Playing 11:- रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्कराम (सी), हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, लिज़ाद विलियम्स, तबरेज़ शम्सी, नंद्रे बर्गर
ये भी पढ़ें:- INDW vs ENGW: भारतीय टीम का बड़ा कारनामा, पहले ही दिन बना दिए 410 रन, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला जोहान्सबर्ग न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। इससे दोनों टीमों को और फैंस को भी काफी नुकसान हुआ है। फैंस आस लगाए बैठे थे कि मैच का आनंद लेंगे, लेकिन बारिश ने फैंस की उम्मीद पर पानी फेर दिया था। इसके अलावा दूसरे मुकाबले में भी बारिश का संकट देखने को मिला था, इसका नुकसान भारत को हुआ और साउथ अफ्रीका ने DLS मैथड से मैच अपने नाम कर लिया था। अब तीसरे मुकाबले में फैंस इसी आस में हैं कि आज बारिश का संकट न आए। मौसम विभाग ने भी कहा कि आज बारिश की संभावना ना के बराबर है।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
39 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
2 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
5 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
6 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
14 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines