भारत ने साउथ अफ्रीका को बुरी तरह हरा दिया है। भारत ने अफ्रीका के खिलाफ 106 रनों से जीत दर्ज की है। यह भारत का अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ी जीत है। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 5 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा जडेजा ने भी 2 विकेट झटके हैं।
साउथ अफ्रीका के लिए जीत काफी मुश्किल हो गई है। अफ्रीका का सात विकेट गिर गया है। अभी भी अफ्रीका को जीत के लिए 112 रनों की जरूरत है, ऐसे में साउथ अफ्रीका की हार लगभग तय मानी जा रही है। 12.2 ओवर के बाद अफ्रीका का स्कोर 90/7
IND Vs SA: सूर्यकुमार यादव बुरी तरह चोटिल होकर गए मैदान से बाहर, अब कौन करेगा कप्तानी? क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
साउथ अफ्रीका को चौथा झटका लगा है। भारत के स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडन मारकर्म को चलता कर दिया है। मारकर्म खतरनाक दिख रहे थे, लेकिन जडेजा ने आते ही मारकर्म को 14 गेंद में 25 रन पर चलता कर दिया है।
साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने हेनरिक क्लासेन को आउट कर दिया है। रिंकू सिंह ने बाउंड्री लाइन पर क्लासेन की कमाल की कैच पकड़ी है। क्लासेन 5 रन के स्कोर पर आउट हो गया है। 6 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 42/3
भारत ने साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका दे दिया है। रीजा हेंड्रिक्स रन आउट हो गए हैं। वह 13 गेंद में 8 रन बनाकर चलते बने हैं। सिराज ने उन्हें आउट कर दिया है।
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पहली ओवर काफी कमाल की डाली है। सिराज ने मेडन ओवर डाल दिया है। अफ्रीका को जीत के लिए 202 रन चाहिए।
साउथ अफ्रीका को पहला झटका लगा है। भारत के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने पहली सफलता दिलाई है।
तीसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 201 रन बनाए है। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतक जड़ा। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 60 रनों की पारी खेली।
20वें ओवर में भारत को लगे 2 झटके। पहले रवींद्र जडेजा और फिर जितेश शर्मा आउट हुए।
सूर्यकुमार यादव के रूप में भारत को लगा 5वां झटका। कप्तान ने खेली 100 रनों की शतकीय पारी।
भारत को लगा चौथा बड़ा झटका। रिंकू सिंह 14 रन बनाकर आउट हुआ। स्कोर 188/4
तबरेज शम्सी ने भारतीय टीम को दिया तीसरा बड़ा झटका। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 60 रन बनाकर आउट हुए।
तीसरे टी20 मैच में यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शानदार अर्धशतक। अपनी पारी के दौरान जायसवाल ने 6 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: शुभमन गिल ने कर दी बड़ी चूक, जायसवाल ने भी नहीं दिया साथ; रिव्यू न लेना पड़ा भारी
सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी। 32 गेंदों पर जड़ा शानदार अर्धशतक। भारत का स्कोर 13 ओवर के बाद 131/2
भारतीय टीम की शानदार शुरुआत विकेट गिरने के बाद भी रनरेट नहीं गिरने दिया। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 83/2
4 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 45/2 , जायसवाल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद।
भारतीय टीम को लगा दूसरा बड़ा झटका, तिलक वर्मा बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौटे। केशव महाराज ने एक ओवर में झटके दो विकेट।
केशव महाराज ने टीम इंडिया को दिया पहला बड़ा झटका। शुभमन गिल 12 रन बनाकर आउट।
सलामी जोड़ी ने भारतीय टीम को दिलाई तेज शुरुआत। 2 ओवर में ठोक डाले 29 रन।