India vs South Africa 2nd Test Cape Town Weather Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से खेला जाएगा। यह मैच 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम बदला लेने की सोच से उतरेगी। साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले मुकाबले में करारी हार दी थी। भारत को इस मैच में एक पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को अगले मुकाबले में हराकर बदला लेने की सोच से उतरने वाली है, लेकिन इससे पहले ही मौसम विभाग की अपडेट ने फैंस को झटका दिया है। इससे फैंस की और भारतीय टीम की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।
मैच के चौथे दिन बारिश का खतरा
मौसम विभाग ने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच को लेकर मौसम की जानकारी दी है। फैंस इस मुकाबले को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, फैंस को उम्मीद है कि भारतीय टीम इस मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर पहले मैच का बदला लेगी, लेकिन मौसम विभाग ने जो अपडेट दिया है, इससे फैंस की उम्मीद पर पानी फिर सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि दूसरे टेस्ट मैच के शुरुआती तीन दिन तक तो आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन मैच के चौथे दिन बारिश होने की अपार संभावना है। इस दिन बारिश होने की संभावना 40-50 फीसदी तक है।
कैसा है केपटाउन का रिकॉर्ड
मौसम विभाग ने बताया कि चौथे दिन के बाद पांचवें दिन एक बार फिर से बारिश की संभावना ना के बराबर है। पांचवें दिन सिर्फ 5-10 फीसदी ही बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। इससे साफ है कि बारिश सिर्फ चौथे दिन ही खतरा बन सकती है। बता दें कि केपटाउन का मैदान तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित होता है। यह गेंदबाजी पिच है, जहां बल्लेबाजों को रन बनाने में उनके पसीने छूट जाते हैं। इस मैदान पर अभी तक कुल 60 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 23 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। इसके अलावा 25 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
20 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines