India vs South Africa 2nd Test Match Schedule Change: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले यह तय किया गया था कि यह मैच भारतीय समयानुसार 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच साउथ अफ्रीका के केपटाउन में दोपहर के डेढ़ बजे से खेला जाएगा। ऐसे में फैंस ने भी इस समय के मुताबिक अपनी तैयारियां कर ली थी, ताकि मैच का एक भी ओवर देखना ना छूट जाए, लेकिन मैच शुरू होने से 2 दिन पहले इसके समय में बड़ा बदलाव कर दिया गया है, इससे क्रिकेट फैंस को भी अपनी प्लानिंग में बदलाव करनी होगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: दूसरे टेस्ट में बारिश से मजा होगा किरकिरा! मौसम विभाग के अपडेट से फैंस को लगा झटका
कब खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बदला लेने की सोच से उतरने वाली है। रोहित शर्मा की सेना ने इस मैच के लिए अपनी कमर कस ली है। इस कड़ी में दूसरे टेस्ट मैच के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब यह मैच डेढ़ बजे शुरू नहीं होगा। दूसरा टेस्ट मैच अब 3 जनवरी से दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच अब आधे घंटे देरी से शुरू होने वाला है। इससे पहले भी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए समय में कई बार बदलाव देखा जा चुका है। कभी बताया जा रहा था कि मैच डेढ़ बजे शुरू होगा, कभी बताया जा रहा था मैच 2 बजे शुरू होगा, कभी मैच का समय 4 बजे कर दिया गया था। अब व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी वही सिलसिला देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: दूसरे टेस्ट मैच में कई खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता, बदल जाएगी टीम, भारत की संभावित Playing 11
वापसी को तैयार टीम इंडिया
भारतीय टीम की पूरी कोशिश होगी कि इस मैच को अपने नाम किया जा सके। टेस्ट सीरीज से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि हम इतनी मेहनत करते हैं, हमें कुछ तो चाहिए। इससे साफ है कि रोहित शर्मा और तमाम खिलाड़ी आईसीसी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार को भुला नहीं पा रहे हैं। टीम को उम्मीद थी कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर इस बोझ को हल्का करेंगे, लेकिन साउथ अफ्रीका ने पहले ही टेस्ट में भारत को हराकर इस घाव को और गहरा कर दिया है, ऐसे में दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम की वापसी करने की पूरी कोशिश होगी।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines