India vs South Africa Dream 11: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 3 T20 मैचों की सीरीज का आज दूसरा मौका खेला जाएगा। यह मैच साउथ अफ्रीका के सेंट जॉर्ज पार्क क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े 8 बजे से खेला जाएगा। पहला मुकाबला बारिश के कारण धूल गई थी ऐसे में आज के मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए जीत काफी जरूरी है। मैच का आनंद लेते-लेते आपके पास पैसे कमाने का भी अच्छा मौका है। अगर आप भी ड्रीम 11 में टीम बनाते हैं, तो इन 5 खिलाड़ियों पर दांव खेलकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं किन खिलाड़ियों को अपनी ड्रीम 11 को टीम में शामिल करने से आप मालामाल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL Auction 2024: जिस टीम में जाएंगे ये 10 खिलाड़ी, उसकी खुल जाएगी किस्मत, महज 75 लाख है बेस प्राइस
इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को करें शामिल
भारत के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उनका बल्ला जमकर बोला था, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उनका बल्ला आग उगल सकता है। ऐसे में आपको अपनी ड्रीम 11 की टीम में तूफानी बल्लेबाज को जरूर शामिल करना चाहिए। दूसरे खिलाड़ी हैं यशस्वी जयसवाल। ओपनर बल्लेबाज जयसवाल तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं, अगर वह चल गए तो गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा देते हैं। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई को भी अपनी टीम में शामिल करें। वह इस वक्त टी20 के नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं, ऐसे में उन्हें अपनी ड्रीम 11 की टीम में शामिल जरूर करें।
ये भी पढ़ें:- SA vs IND: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मैच आज, कब-कहां कैसे देखें मैच
साउथ अफ्रीका के इन 2 खिलाड़ियों को दें मौका
अपनी ड्रीम 11 की टीम में साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडेन मारक्रम को भी जगह दे दें। मारक्रम शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, उन्होंने विश्व कप में भी अपने बल्ले से खूब धूम मचाया था, ऐसे में उन्हें अपनी टीम में शामिल जरूर करें। एक अन्य खिलाड़ी हैं साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर। विस्फोटक बल्लेबाज का अगर बल्ला चलता है, तो वह अकेले ही पूरी टीम को जीत दिलाने की काबिलियत रखते हैं, इसलिए उन्हें भी अपनी ड्रीम 11 की टीम में शामिल करें। अगर आप भी अपनी टीम में बताए गए इन 5 खिलाड़ियों को शामिल करते हैं, तो आप अच्छा पैसे कमा सकते हैं।
संबंधित खबरें
T20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
52 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
3 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines