India vs South Africa 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। वहीं आज दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मैच होने जा रहा है। लेकिन दूसरे मैच का अब समय बदल गया है। पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू हुआ था। लेकिन दूसरा मैच 1:30 बजे नहीं खेला जाएगा।
सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा में खेला जाएगा दूसरा मैच
दूसरे वनडे मैच का समय अब बदल चुका है। ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा। मैच के लिए टॉस शाम 4 बजे होगा। ये मैच सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा में खेला जाएगा। पहले मैच को जीतकर टीम इंडिया काफी शानदार लय में दिखाई दे रही है।
तो वहीं दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी की थी तो वहीं साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी उतनी ही खराब थी। पहले मैच में साउथ अफ्रीका की टीम महज 116 रनों पर ही ढेर हो गई थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: रिंकू सिंह का होगा डेब्यू; स्टार खिलाड़ी बाहर, दूसरे ODI में बदलेगी Playing 11!
टीम इंडिया में होगा बदलाव
दूसरे मैच में टीम इंडिया में एक बदलाव देखने को मिलेगा। पहले मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर अब बाकी बचे दो वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे। आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भी श्रेयस को टीम में चुना गया है। ऐसे में उसकी तैयारी के लिए श्रेयस अय्यर बाकी दो वनडे मैचों से बाहर रहेंगे।
श्रेयस की जगह दूसरे वनडे मैच में रिंकू सिंह या फिर रजत पाटीदार को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। रिंकू सिंह ने टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था ऐसे में वो कप्तान की पहली पसंद हो सकते हैं। वहीं रजत पाटीदार को अभी तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है उनका फॉर्म भी शानदार है ऐसे में दूसरे वनडे मैच में रजत को भी मौका मिल सकता है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines