India vs South Africa 1st Match: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला रद्द हो चुका है। यह मैच 10 दिसंबर को खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं सका और यह मुकाबला रद्द हो गया है। इस मुकाबले के रद्द होने के बाद भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड पर भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा कि लगता है कि सीएसए के पास बीसीसीआई जितना पैसा नहीं है। चलिए आपको बताते हैं गावस्कर किस बात से भड़के हैं।
ये भी पढ़ें:- SA vs IND: बारिश के चलते बिना गेंद खेले पहला टी20 मैच रद्द, फैंस की उम्मीदों पर फिरा पानी
‘क्या सीएसए के पास कवर खरीदने के पैसे नहीं’
सुनील गावस्कर ने सिक्का उछालने से पहले बारिश के कारण पूरे मैदान को कवर नहीं करने साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड सीएसए की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अगर बारिश के दौरान भी मैदान को अच्छे से कवर नहीं किया जाए, तो बारिश रुकने के बाद भी अगले एक घंटे तक मैच नहीं कराया जा सकता है। इस बीच अचानक फिर से बारिश होती है, इसलिए मैच नहीं हो पाता है। सीएसए को अच्छी तरह से पिच को कवर करना चाहिए। मान लेते हैं कि उनके पास बीसीसीआई जितना पैसा नहीं होगा, लेकिन कोई भी क्रिकेट बोर्ड गरीब नहीं है। उनके पास इतने पैसे तो जरूर होते हैं कि कवर खरीद सके।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA 1s T20 Highlights: बारिश के कारण नहीं हो पाया पहला टी20, बिना टॉस के हुआ रद्द
‘भारत का मैदान पूरी तरह से कवर’
सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि अगर कोई बोर्ड बोल रहा है कि उसके पास पैसे नहीं है, तो वह झूठ बोल रहा है। सभी बोर्ड के पास बहुत पैसा है। नॉटिंघम में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का अहम मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके अलावा मैनचेस्टर में भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया सेमीफाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। इंग्लैंड में जब विश्व कप कराया गया था, तो कई मुकाबले सिर्फ इसलिए नहीं हो पाए थे, क्योंकि मैदान ढका हुआ नहीं था। गावस्कर ने कहा कि मई 2023 में टेस्ट मैच के दौरान कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम को पूरी तरह से कवर कर दिया गया था। हम ऐसा ही चाहते हैं कि कोई भी हमारे ग्राउंड पर ऊंगली नहीं उठा सके।
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
56 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
2 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines