India vs South Africa 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच जोहानसबर्ग में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जो बिल्कुल गलत साबित हुआ। साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी करते हुए महज 116 रनों पर ढेर हो गई।
अब भारत के सामने जीत के लिए 117 रनों का लक्ष्य है। भारतीय गेंदबाजों के सामने साउथ अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। खासकर अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने मैच में काफी शानदार गेंदबाजी की।
ये भी पढ़ें:- AUS vs PAK: पाकिस्तान की पर्थ टेस्ट में शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने 360 रन से रौंदा
भारत की शानदार गेंदबाजी
पहले वनडे मैच में भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला। भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में महज 37 रन ही खर्च किए। अर्शदीप के अलावा आवेश खान ने कमाल की गेंदबाजी की। आवेश खान ने 8 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वहीं स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी एक विकेट अपने नाम किया।
साउथ अफ्रीका ने बनाए 116 रन
साउथ अफ्रीका की मैच में बेहद खराब बल्लेबाजी रही। कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया। साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए फेहलुकवायो ने 33 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जॉर्जी ने 28 रन बनाए। साउथ अफ्रीका तीन बल्लेबाज तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए।
लगातार साउथ अफ्रीका को एक के बाद एक ढटके लगते चले गए और पूरी टीम 27.3 ओवर में महज 116 रनों पर ढेर हो गई। अब भारत के सामने पहले वनडे मैच को जीतने के लिए 117 रनों का आसान सा टारगेट है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
40 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines