India vs Pakistan: U19 Asia Cup: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप का लीग मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी और पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 50 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 259 रन बना दिया है। ऐसे में पाकिस्तान को यह मुकाबला अपने नाम करने के लिए 260 रन बनाने की जरूरत है। भारत की ओर से 2 बल्लेबाजों ने कप्तानी पारी खेली है।
ये भी पढ़ें:- INDW vs ENGW: फ्री में मैच देखने की लगी होड़, वानखेड़े स्टेडियम के बाहर मची भगदड़
कप्तान ने खेली 62 रनों की पारी
भारत के कप्तान उदय सहारण और सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है। उदय सहारण ने 98 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली है, उन्होंने धीमी रफ्तार से जरूर खेला, लेकिन दबाव में यह पारी काफी कमाल की रही। इसके अलावा आदर्श सिंह ने भी 81 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली है। अपनी पारी में आदर्श ने 4 चौके और एक छक्के भी जड़े हैं। इसके अलावा एक और खिलाड़ी सचिन दास ने भी अर्धशतकीय पारी खेली है। इसके कारण से टीम का स्कोर 259 पहुंच सका।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK U19 Asia Cup Live: भारत को लगा नौंवां झटका, भारत का स्कोर 250 के पार, यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
पाकिस्तान की कैसी रही गेंदबाजी
पाकिस्तान की ओर से अमीर हसन, उबैद शाह ने 2-2 विकेट और मोहम्मद जीशान ने 4 विकेट अपने नाम किया है। इसके अलावा अराफात मिन्हास ने भी एक विकेट अपने नाम किया है। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की, जिसके कारण भारत 259 के स्कोर पर रुक गई। पहला और दूसरा विकेट गिरने के बाद आदर्श सिंह ने जिस प्रकार की बल्लेबाजी शुरू की इससे ऐसा लग रहा था कि टीम का स्कोर 300 के पार जाएगी, लेकिन फिर एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए और भारतीय टीम सिर्फ 259 रन के स्कोर पर पहुंच गई। यह टारगेट पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगा, भारत के पास कई घातक गेंदबाज भी हैं।
संबंधित खबरें
पैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
7 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
40 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines