MCC Catch Out Rule: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच 10 दिसंबर को अंडर 19 एशिया कप का लीग मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हार मिली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 रन बनाया था और पाकिस्तान को जीत के लिए 260 रन का लक्ष्य दिया, जिसे पाकिस्तान ने आसानी के साथ चेज कर लिया और भारत को मैच हरा दिया। इस हार में बैड लक भी भारतीय टीम के साथ रहा था। 32वें ओवर की दूसरी गेंद पर आदर्श सिंह जिस प्रकार आउट हुआ, वैसे कोई भी खिलाड़ी आउट नहीं होना चाहेगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: क्या दूसरा T20 भी बारिश के कारण होगा रद्द! कैसा रहेगा सेंट जॉर्ज पार्क का मौसम
आदर्श सिंह हुए BAD Luck के शिकार
पाकिस्तान के सामने भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। 32वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्ट्राइक अर्धशतक बनाकर खेल रहे बल्लेबाज आदर्श सिंह के पास थी। आदर्श इस वक्त तक 80 गेंद में 62 रन बनाकर नाबाद खेल रहा था। तभी पाकिस्तान के स्पिनर अराफात मिन्हास ने गेंद फेंकी, जिसे आदर्श मिड-विकेट की दिशा में खेलना चाहा, लेकिन गेंद बल्ले के किनारे से लगकर विकेटकीपिंग कर रहे साद बेग के पैड में जा फंसी। विकेटकीपर ने दोनों पैर की मदद से ही गेंद को दबा दिया और अपील की, तो अंपायर ने आउट करार दे दिया। चलिए आपको बताते हैं क्या कहता है MCC का नियम। कैच आउट का क्या रुल होता है, क्या खिलाड़ी को सही आउट दिया गया या फिर गलत।
https://twitter.com/SharyOfficial/status/1733768029085786163
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: मौजूदा भारतीय टीम के ये 4 युवा खिलाड़ी खेल सकते हैं विश्व कप, रिंकू सिंह भी शामिल
क्या कहता है एमसीसी का कैच आउट रुल
एमसीसी के नियम 33.2.2.1 क्रिकेट में कैच आउट रुल को बताता है कि बल्लेबाज किस कंडीशन में आउट हो सकता है। इस नियम के मुताबिक अगर गेंद बल्ले का किनारा लेकर बिना जमीन को छुए किसी बल्लेबाज के पास चली जाती है, तो बल्लेबाज को आउट करार दे दिया जाता है। इस रुल में गौर करने वाली बात है कि यह कोई जरूरी नहीं है कि गेंद को हाथ से ही पकड़ा जाए। भले ही गेंद को पकड़ने वाला हाथ जमीन को छू रहा हो, या फिर गेंद शरीर से चिपक गया हो, या खिलाड़ी के कपड़े या फिर पैड में फंस गया है, इन सभी कंडीशन में बल्लेबाज को आउट दे दिया जाएगा। इसी कारण से आदर्श सिंह को अंपायर ने आउट करार दे दिया।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines