India Vs Pakistan: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला कुछ खास नहीं कर पाया था। लेकिन आज रोहित के फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। खास बात यह है कि हिटमैन अब वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने से महज कुछ रनों की दूरी पर खड़े हैं। रोहित शर्मा यह मुकाम हासिल करते ही सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।
10 हजार से महज 78 रन दूर
दरअसल, रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने से महज 78 रन दूर है। ऐसे में अगर रोहित आज के मुकाबले में बड़ी पारी खेलते हैं तो वह यह मुकाम हासिल कर सकते हैं। नेपाल के खिलाफ रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली थी, ऐसे में आज उनके फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद जरूर होगी।
खास बात यह भी है कि अगर रोहित शर्मा 10 हजार रन पूरे करते हैं तो वनडे क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के 15वें बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित से पहले वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने का कारनामा श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने दिखाया था। लेकिन अब इस रिकॉर्ड पर रोहित की नजरें हैं।
ऐसा है रोहित का वनडे करियर
रोहित शर्मा ने 2007 में वनडे में डेब्यू किया था। तब से अब तक रोहित ने 246 मैचों की 239 पारियों में 9922 रन बनाए हैं, जिसमें वनडे में 264 रनों की सबसे बड़ी पारी भी खेली है। उन्होंने अब तक वनडे में 30 शतक और 49 अर्धशतक बनाए हैं। हिटमैन अब 10 हजारी बनने से महज 78 रन दूर हैं।
ये भी देखें: Asia Cup में Final की Race हुई रोमांचक , 3 Team के बीच जोरदार जंग
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
15 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
51 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने किया कमबैक, अय्यर-राहुल ने संभाली पारी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines