IND vs PAK In Asian Games 2026: क्रिकेट फैंस को भारत-पाकिस्तान के बीच सुपरहिट मुकाबले का एक और रोमांच देखने को मिल सकता है, क्योंकि दोनों टीमें जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में आमने-सामने हो सकती हैं. बीसीसीआई के ऐलान के बाद, भारत सितंबर और अक्टूबर के बीच होने वाले इस टी20 टूर्नामेंट के लिए बेस्ट मेंस और वुमेंस टीमें उतारने के लिए तैयार है.

एशियन गेम्स में चौथी बार क्रिकेट

जापान में क्रिकेट के शामिल होने से ये जेंटलमैन गेम एशियन गेम्स में सिर्फ चौथी बार शामिल होगा. इसे ग्वांगझू में 2010 के एडिशन में शामिल किया गया था और 2014 में इंचियोन में वापसी की, इससे पहले कि इसे 2018 के जकार्ता गेम्स से हटा दिया गया. क्रिकेट को हांग्जो 2023 में फिर से शामिल किया गया, जहां इसे आईसीसी की तरफ से पूरी इंटरनेशनल रिकॉग्निशन मिली.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के मैच में भारतीय अंपायर की मौजूदगी, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस ऐलान से पड़ोसियों की बढ़ेगी टेशन?

---विज्ञापन---

मौजूदा गोल्ड मेडल विनर है टीम इंडिया

पहले के एडिशन के उलट जब क्रिकेट को ऑफिशियल इंटरनेशनल स्टेटस नहीं था या बड़े देशों ने हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया था, अब 2026 का टूर्नामेंट कहीं ज्यादा अहमियत रखने वाला है. भारत इस इवेंट में डबल गोल्ड मेडल विनर है, जिसने हांग्जो में पुरुषों और महिलाओं दोनों के मुकाबलों में सर्वण पदक जीते हैं. वहीं पाकिस्तान की महिला टीम का एशियन गेम्स में शानदार रिकॉर्ड है, जिसने 2010 और 2014 दोनों में गोल्ड मेडल जीते हैं.

भारत-पाक टक्कर मुमकिन

एशियन गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे. जहां क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल, ब्रॉन्ज मेडल मैच और गोल्ड मेडल मुकाबले होंगे, ऐसे में किसी न किसी स्टेज में भारत और पाकिस्तान की टक्कर होना कोई बड़ी बात नहीं है. जाहिर सी बात है कि दोनों देशों के क्रिकेट फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार होगा.

एशियन गेम्स 2026 – मेंस क्रिकेट शेड्यूल

तारीखमैचइंडियन टाइम
24 सितंबर, गुरुवारप्रिलिमनरी क्वालीफायर 1सुबह 5:30
24 सितंबर, गुरुवारप्रिलिमनरी क्वालीफायर 2सुबह 10:30
25 सितंबर, शुक्रवारप्रिलिमनरी क्वालीफायर 3सुबह 5:30
25 सितंबर, शुक्रवारप्रिलिमनरी क्वालीफायर 4सुबह 10:30
26 सितंबर, शनिवारप्रिलिमनरी क्वालीफायर 5सुबह 5:30
26 सितंबर, शनिवारप्रिलिमनरी क्वालीफायर 6सुबह 10:30
28 सितंबर, सोमवारक्वार्टर फाइनल 1सुबह 5:30
28 सितंबर, सोमवारक्वार्टर फाइनल 2सुबह 10:30
29 सितंबर, मंगलवारक्वार्टर फाइनल 3सुबह 5:30
29 सितंबर, मंगलवारक्वार्टर फाइनल 4सुबह 10:30
1 अक्टूबर, गुरुवारसेमीफाइनल 1सुबह 5:30
1 अक्टूबर, गुरुवारसेमीफाइनल 2सुबह 10:30
3 अक्टूबर, शनिवारब्रॉन्ज मेडल मैचसुबह 5:30
3 अक्टूबर, शनिवारगोल्ड मेडल मैच (फाइनल)सुबह 10:30


एशियन गेम्स 2026 – वुमेंस क्रिकेट शेड्यूल

तारीखदिनमैचइंडियन टाइम
17 सितंबर 2026गुरुवारक्वार्टर-फाइनल 1सुबह 5:30
17 सितंबर 2026गुरुवारक्वार्टर-फाइनल 2सुबह 10:30
18 सितंबर 2026शुक्रवारक्वार्टर-फाइनल 3सुबह 5:30
18 सितंबर 2026शुक्रवारक्वार्टर-फाइनल 4सुबह 10:30
20 सितंबर 2026रविवारसेमी-फाइनल 1सुबह 5:30
20 सितंबर 2026रविवारसेमी-फाइनल 2सुबह 10:30
22 सितंबर 2026मंगलवारब्रॉन्ज मेडल मैचसुबह 5:30
22 सितंबर 2026मंगलवारगोल्ड मेडल मैच (फाइनल)सुबह 10:30