IND vs PAK LIVE: टीम इंडिया ने सुपर-4 में पाकिस्तान को रौंदा, कोलंबो के मैदान में रच दिया इतिहास
Edited By Pushpendra Sharma

INDIA vs PAKISTAN Asia Cup 2023 LIVE
Edited By Pushpendra Sharma

INDIA vs PAKISTAN Asia Cup 2023 LIVE
INDIA vs PAKISTAN Asia cup 2023 LIVE: भारत-पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेले गए एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत हासिल की। भारतीय टीम ने 228 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने कोलंबो के मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी बनाया।
पहला दिन बारिश से बिगड़ने के बाद सोमवार को रिजर्व डे पर मुकाबला खेला गया। मैच दोपहर 3 बजे शुरू होने वाला था, लेकिन बारिश की वजह से इसमें देरी हुई। हालांकि निराश दर्शकों के चेहरे पर खुशी शाम 4:40 बजे आई। इस समय ये मुकाबला शुरू हो गया। भारतीय टीम ने 24.1 ओवर से अपनी पारी जारी रखी। विराट कोहली और केएल राहुल ने शतक ठोक टीम इंडिया का स्कोर 356 रन पर पहुंचा दिया। इसे चेज करने में पाकिस्तान की टीम के पसीने छूट गए। पाकिस्तानी टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे 32 ओवर में 128 रनों पर ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। इस तरह टीम इंडिया ने इस मुकाबले में बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
टीम इंडिया के लिए चाइनामैन कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की। कुलदीप ने 8 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वहीं जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला।
हालांकि पाकिस्तान की बल्लेबाजी के समय एक बार फिर बारिश शुरू हो गई, लेकिन थोड़ी देर बाद इसे फिर से शुरू कर दिया गया। इससे पहले पिच को सुखाने के खूब जतन किए गए। पिच को हीटर से सुखाया गया। इसके बाद अंपायरों ने निरीक्षण के बाद मैच को फिर से शुरू कराने का फैसला लिया।
Good news: Play to resume at 4:40 IST. No reduction in overs. #TeamIndia #INDvPAK #AsiaCup https://t.co/KHAQ9Va5uq
— BCCI (@BCCI) September 11, 2023
इससे पहले रविवार को 24 ओवर बाद बारिश ने खलल डाला, फिर काफी देर तक मैच शुरू नहीं हो सका। इस बीच पिच और मैदान को सुखाने के कई इंतजाम किए गए, लेकिन ये नाकाफी साबित हुए। आखिरकार करीब 9 बजे आखिरी इंस्पेक्शन के बाद मैच को 11 सितंबर के रिजर्व डे में ले जाने का फैसला लिया गया।
On to the reserve day 🌧
India will resume their innings tomorrow as persistent rain has put a halt on proceedings 😯#AsiaCup2023 | #INDvPAK | 📝: https://t.co/01BrLxunr3 pic.twitter.com/sDwzdRGtuC
— ICC (@ICC) September 10, 2023
पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में शानदार शुरुआत की। रोहित-गिल की शानदार हाफ सेंचुरी के बाद विराट-केएल ने मिलकर शतक ठोके और टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक ले गए।
UPDATE – Play has been called off due to persistent rains 🌧️
See you tomorrow (reserve day) at 3 PM IST!
Scorecard ▶️ https://t.co/kg7Sh2t5pM #TeamIndia | #AsiaCup2023 | #INDvPAK pic.twitter.com/7thgTaGgYf
— BCCI (@BCCI) September 10, 2023
LIVE Updates: टीम इंडिया की शानदार जीत, पाकिस्तान को 228 रनों से दी शिकस्त
🚨 Toss & Team News 🚨
Pakistan have elected to bowl against #TeamIndia.
A look at our Playing XI 🔽
Follow the match ▶️ https://t.co/kg7Sh2t5pM#AsiaCup2023 | #INDvPAK pic.twitter.com/fkABP5uWxr
— BCCI (@BCCI) September 10, 2023
टीम इंडिया ने दो बदलाव किए हैं। केएल राहुल की टीम में वापसी हुई है। जबकि श्रेयस अय्यर बैक इंजरी के चलते नहीं खेल रहे हैं। वहीa मोहम्मद शमी की जगह जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया गया है।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज
फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: