IND vs NZ: पहले वनडे में न्यूजीलैंड को हराने के बाद टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। अब टीम को दूसरा वनडे रायपुर में खेलना है, जिसके लिए आज शाम 4 बजे तक भारत और न्यूजीलैंड की टीमें रायपुर पहुंच जाएंगी। वहीं रायपुर भी रोहित शर्मा विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के स्वागत के लिए तैयार है।
रायपुर में होगा दूसरा वनडे
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे 21 जनवरी को रायपुर में खेला जाना है। जिसके लिए दोनों टीमों के प्लेयर आज शाम चार बजे हैदराबाद से रायपुर पहुंचेंगे। जिसके लिए रायपुर में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं खिलाड़ियों के स्वागत के लिए रायपुर के लोग भी तैयार हैं। दोनों टीमें रायपुर के होटल मेरिएट में रुकेगी।
और पढ़िए –IND vs NZ: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर का दावा, कहा-हमारी तैयारी इस बार…
ग्राउंड में होगा लेजर शो
बता दें कि दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दर्शकों के मनोरंजन के लिए मैच की समाप्ति के बाद एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का लेजर शो का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं मैच से पहले मैदान में दो पिच को BCCI ने अपने कंट्रोल में लिया है, जहां कल से भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। वहीं मैदान पर फर्टीलाईजर कर सहित अन्य सभी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जबकि मैच को ध्यान में रखते हुए नवा रायपुर, स्टेडियम समेत एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें सुरक्षा में मौजूद रहेंगी।
बड़े रिकॉर्ड पर टीम इंडिया की निगाहें
वहीं पहला वनडे जीतने के बाद भारत की निगाहें अब सीरीज सील करने पर होंगी, क्योंकि भारतीय टीम ने कल पहले वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रनों का स्कोर बनाया था, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 337 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम दूसरा वनडे जीतकर लगातार सीरीज जीतने का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
39 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines