IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा, आज इंदौर में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमों ने मैदान पर पहुंचकर प्रैक्टिस की। बता दें कि तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम की निगाहें अब सीरीज क्लीन स्वीप करने पर होगी। खास बात यह है कि इंदौर टीम इंडिया का मजबूत किला माना जाता है।
6 साल बाद इंदौर में मैच
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 6 साल के लंबे इंतजार के बाद 24 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा। इंदौर के ऊषाराजे होलकर स्टेडियम में 20वां मौका है। जब किसी इंटरनेशनल मैच की मेजबानी मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन करने जा रहा है। मैच को लेकर स्टेडियम के अंदर तैयारियां अंतिम दौर पर है। भारत न्यूजीलैंड को इंदौर में क्लीनस्वीप करने की रणनीति बनाकर मैदान में उतरेगी। आज दोनों ही टीमें होलकर स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए पहुंचेंगी।
और पढ़िए –BBL 2023: Steven Smith ने ठोका तूफानी छक्का….1 गेंद में बने 15 रन, देखें वीडियो
टीम इंडिया का मजबूत किला है इंदौर
इंदौर का होलकर स्टेडियम टीम इंडिया का मजबूत किला कहा जाता है। क्योंकि अब तक यहां टीम इंडिया ने पांच अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेले हैं, जहां हर मैच में टीम इंडिया को जीत मिली है। फिलहाल टीम इंडिया अच्छी लय में दिख रही है, ऐसे में इन आंकड़ों को देखते हुए लगता है कि न्यूजीलैंड को इस मैदान पर भारत को हराना काफी मुश्किल हो सकता है।
इंदौर में पिछले पांच मुकाबले
- भारत बनाम इंग्लैंड- भारत सात विकेट से जीता
- भारत बनाम इंग्लैंड-भारत 54 रनों से जीता
- भारत बनाम वेस्टइंडीज-भारत 153 रनों से जीता (इसी मैच में वीरेंद्र सहवाग ने दोहरा शतक बनाया था)
- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका-भारत 22 रनों से जीता
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया-भारत पांच विकेट से मुकाबला जीता
वनडे में नंबर-1 बन सकती है टीम इंडिया
अगर भारतीय टीम तीसरा और आखिरी वनडे जीतती है तो वह वनडे रैंकिंग में नंबर वन बन सकती है। क्योंकि सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली है और इस मैच को जीतकर वह क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम सम्मान बचाने के लिए उतरेगी। भारत अगर ये मैच जीत जाती है तो उसके पास वनडे में भी नंबर 1 टीम बनने का मौका है।
भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान) हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), श्रीकर भरत (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रजत पाटीदार , विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, सू्र्यकुमार यादव।
और पढ़िए –Virat Kohli और सचिन तेंदुलकर में कौन है बेस्ट ? कपिल देव ने करारा जवाब देते हुए कही ये बड़ी बात
न्यूजीलैंड की वनडे टीम: टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलन, डग ब्रासवेल, माइकल ब्रासवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जैकब टफी, लॉकी फर्ग्युसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, हेनरी शिप्ले, ईश सोढी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
18 mins agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
1 hr agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
1 hr agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
2 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
2 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
4 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
4 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines