News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
India vs New Zealand in world cup: भारत की मेजबानी में आईसीसी विश्व कप 2023 की शुरुआत होने वाली है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इसको लेकर दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। इस विश्व कप टूर्नामेंट में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाएगा। चलिए हम आपको बताते हैं कि विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड में किसका पलड़ा भारी है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वनडे विश्व कप में कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 5 मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल कर लिया था। वहीं, भारत के नाम 3 मैच रहा था, जबकि एक मैच टाई रहा था। इससे साफ है कि विश्व कप के मैचों में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारत से भारी है। इसलिए भारत के लिए यह चुनौती आसान नहीं होगी। बता दें कि दोनों देशों के बीच विश्व कप का पहला मुकाबला 1975 में खेला गया था। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया था। दोनों देशों के बीच विश्व कप का दूसरा मुकाबला 1979 में खेला गया था। यह मैच भी न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से अपने नाम कर लिया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: वर्ल्ड कप में भारत-ऑस्ट्रेलिया में किसका पलड़ा भारी, जानें 1975 से अभी तक के आंकड़े
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और चौथा मुकाबला 1987 में खेला गया था। इस साल होने वाले दोनों मैचों को भारत ने अपने नाम कर लिया था। भारत ने एक मैच 19 रनों से जीता था, जबकि दूसरा मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया था। पांचवां मैच 1992 में खेला गया था, इस मुकाबले को न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीत लिया था। छठा मैच साल 1999 में खेला गया था, न्यूजीलैंड ने इस मैच को भी 5 विकेट से अपने नाम कर लिया था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सातवां मैच 2003 में खेला गया था। भारत ने इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच आठवां और नौवां मैच 2019 में खेला गया था। इनमें से पहला मैच तो रद्द हो गया था, लेकिन दूसरे मुकाबले को न्यूजीलैंड ने 18 रनों से जीत लिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।