IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का समापन होने वाला है. भारत 3-1 से आगे चल रहा है. पहले तीन मुकाबले लगातार भारत ने अपने नाम किए. चौथे मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. हालांकि टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम कर ली है. चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. खैर अब बारी पांचवें और अंतिम मैच की हैं. दोनों टीमें आखिरी मुकाबला जीतना चाहेंगी. भारत की प्लेइंग-11 में बदलाव की संभावना भी है. आइए भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी20 मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स पर नजर डालते हैं.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I मैच कब होगा?
भारत-न्यूजीलैंड के बीच अभी तक हुए सभी मुकाबले बढ़िया रहे हैं. बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए हैं. हालांकि चौथे मैच में भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए. पांचवें मैच में भी बड़े स्कोर की उम्मीद जताई जा रही है. चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 259 रनों का विशाल स्कोर बनाया. पांचवां मैच देखने के लिए ज्यादा दिन का इंतजार फैंस को नहीं करना पड़ेगा. दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला कल, रविवार 1 नवंबर को खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां मैच कहां खेला जाएगा?
दोनों टीमों के बीच पहले दोनों मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेले गए थे. वहीं तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में हुआ था. चौथा मैच ईडन पार्क, ऑकलैंड स्टेडियम में खेला गया. पांचवां मैच सेडन पार्क, हैमिल्टन में होगा. इस मैदान पर भी खूब रन बनते हैं. टीम इंडियो का ओपनर अभिषेक शर्मा पर सभी की नजरें होंगी. तीसरे टी20 में उन्होंने शतक लगाया था. हैमिल्टन के मैदान में एक बार फिर वो न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकते हैं.
मुकाबला कब शुरू होगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक हुए चारों मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुए थे. पांचवां मैच भी 12:30 बजे स्टार्ट होगा. इसके आधे घंटे पहले दोनों कप्तान टॉस के लिए ग्राउंड पर उतरेंगे. न्यूजीलैंड के लोकल टाइमजोन को देखा जाए तो मुकाबला शाम 8:00 बजे शुरू होगा.
किस चैनल पर आएगा लाइव मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के आखिरी टी20 मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है. वहां पर इंग्लिश, हिंदी और अन्य भाषाओं में कमेंट्री उपलब्ध रहेगी. मैच को डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा. वहां पर दर्शक फ्री में इस मैच को आसानी से देख सकते हैं. इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा.
ये भी पढ़ें:- क्या हैमिल्टन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? T20I टीम में दोबारा सिलेक्शन मुश्किल
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
35 mins agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
53 mins agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
1 hr agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
2 hrs agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
2 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
3 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
4 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines