हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. हैमिल्टन में मंगलवार को सुबह से शाम तक बारिश की आशंका जताई गई है. मौसम खराब रहने पर मैच का टॉस होना भी मुश्किल हो सकता है.

विज्ञापन
IND vs NZ/ Image Source: ANI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज में अब तक टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत दिलाई और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. हालांकि, दोनों मैचों में बारिश ने खेल का मजा खराब किया. ऑकलैंड और वेलिंग्टन में फैंस को पूरा मुकाबला देखने का मौका नहीं मिला. अब दोनों टीमें तीसरे वनडे के लिए हैमिल्टन के सेडन पार्क में आमने-सामने होंगी. लेकिन यहां भी मौसम की खबर अच्छी नहीं है. बारिश के अनुमान ने एक बार फिर मैच पर संकट खड़ा कर दिया है.

हैमिल्टन में पूरे दिन बारिश की आशंका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाना है. इसी मैदान पर दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज का मुकाबला भी हुआ था, जिसमें भारतीय टीम को हार मिली थी. ऐसे में टीम इंडिया इस बार बेहतर प्रदर्शन के इरादे से मैदान पर उतरेगी. लेकिन मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मौसम मैच खेलने का मौका देगा?

मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक, मंगलवार को हैमिल्टन में सुबह से ही बारिश होने की संभावना है. अनुमान के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे से बारिश शुरू हो सकती है. इस दौरान बारिश की आशंका 70 फीसदी से अधिक बताई गई है. दिन चढ़ने के साथ इसके और बढ़ने का अनुमान है. दोपहर और शाम के समय बारिश की संभावना 80 फीसदी से ज्यादा रह सकती है. मौसम का यह मिजाज शाम 7 बजे तक बने रहने की आशंका है. इसके अलावा रात 9 बजे के बाद भी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

टॉस होना भी हो सकता है मुश्किल

तीसरे वनडे की शुरुआत न्यूजीलैंड के स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे होनी है. लेकिन इसी समय बारिश की आशंका जताई गई है. अगर मौसम विभाग का अनुमान सही साबित होता है तो मुकाबले का समय पर शुरू होना मुश्किल हो सकता है. लगातार बारिश के कारण टॉस में भी देरी हो सकती है और मैच रद्द होने की नौबत आ सकती है.

हालांकि, मौसम में अचानक बदलाव होने पर मुकाबला शुरू होने की उम्मीद बनी रहेगी. अगर बारिश के कारण तीसरा वनडे नहीं हो पाता है तो भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे रहेगी. ऐसे में आखिरी मैच के नतीजे का सीरीज पर कोई असर नहीं पड़ेगा और टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर लेगी. फिलहाल फैंस को उम्मीद होगी कि हैमिल्टन में मौसम साथ दे और उन्हें पूरा मुकाबला देखने को मिले.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola