IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज गुरुवार, 22 अक्टूबर से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच को लेकर फैंस के मन में कई सवाल हैं. क्या अभिषेक शर्मा और ईशान किशन अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैदान पर चौकों और छक्कों की बरसात करेंगे या फिर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे? इन सवालों के जवाब काफी हद तक पिच के मिजाज पर निर्भर करेंगे. आइए जानते हैं कि पहले टी20 मुकाबले में हेगले ओवल की पिच कैसी रह सकती है.
कब शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को खेला जाएगा. यह मुकाबला न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च स्थित हेगले ओवल में होगा. स्थानीय समय के मुताबिक मैच रात 8 बजे शुरू होगा. वहीं, भारतीय दर्शक इस मुकाबले को दोपहर 12:30 बजे से देख सकेंगे. दोनों टीमें सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी. ऐसे में पहले मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी.
कैसी होगी हैगली ओवल की पिच?
क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल मैदान की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छा माना जाता है. यहां बल्लेबाजों को रन बनाने के मौके मिलते हैं और छोटी बाउंड्री का फायदा उठाकर वे तेजी से स्कोर बढ़ा सकते हैं. हालांकि, इस मैदान पर गेंदबाजों को पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
मैच के शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिलने की संभावना रहती है. ऐसे में नई गेंद से भारतीय बल्लेबाजों को सावधानी बरतनी होगी. अगर बल्लेबाज शुरुआती ओवरों में संभलकर खेलते हैं, तो बाद में बड़े शॉट लगाना आसान हो सकता है. गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाजों को अपने हाथ खोलने का मौका मिल सकता है.
इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को तेज गेंदबाजों के मुकाबले कम मदद मिलने की उम्मीद रहती है. वहीं, टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है, ताकि शुरुआती परिस्थितियों का फायदा उठाया जा सके.
भारत-न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में भारत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारतीय टीम ने 19 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मैच टाई रहा है.
संबंधित खबरें
वैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
1 hr agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
2 hrs agoडेल स्टेन से आगे निकले कगिसो रबाडा, होम ग्राउंड पर हासिल की बड़ी उपलब्धि
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
3 hrs agoBGT से पहले ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब, साउथ अफ्रीका के सामने 99 रन पर सिमटी
3 hrs agoटेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ का ऐतिहासिक मुकाम, सचिन की लिस्ट में एंट्री
3 hrs agoसुनील गावस्कर ने बताया कैसे न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया?
4 hrs ago7 या 8 नहीं, इतने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला टी20I मुकाबला
4 hrs agoIND vs NZ: पहले T20I में ईशान किशन रच सकते हैं इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines