हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: क्या बारिश के कारण रद्द हो जाएगा भारत-न्यूजीलैंड पहला T20I मैच? जानें क्राइस्टचर्च के मौसम का ताजा हाल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. दोनों टीमें महामुकाबले के लिए तैयार हैं. आइए आपको बताते हैं कि क्राइस्टचर्च का मौसम आज कैसा रहेगा.

विज्ञापन
भारत-न्यूजीलैंड मैच में बारिश की संभावना है (Image: Instagram/indiancricketteam)

IND vs NZ 1ST T20I, Weather Report: क्राइस्टचर्च में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच खेला जाने वाले है. इस मुकाबले को लेकर सभी काफी उत्साहित हैं. दोनों टीमों ने कमर कस ली है. सीरीज काफी रोमांचक होने की उम्मीद लगाई जा रही है. दोनों टीमें पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाना चाहेंगी. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया काफी मजबूत लग रही है. खासतौर बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. खैर पहले टी20 मैच का मजा बारिश की वजह से किरकिरा भी हो सकता है. मुकाबले पर रद्द होने का खतरा भी है. आइए क्राइस्टचर्च के मौसम पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि बारिश की संभावना कितनी है.

IND vs NZ मैच में कैसा रहेगा मौसम?

क्राइस्टचर्च में श्रेयस अय्यर और उनकी टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसका मतलब है कि भारतीय खिलाड़ियों को ठंड की वजह से दिक्कतें होंगी. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी गर्म और उमस भरे माहौल से अभी न्यूजीलैंड गए हैं. सबसे बड़ी बात है कि 26 km/h की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इससे और ज्यादा मुश्किलें बढ़ सकती हैं. हालांकि गेंदबाजों के लिए ये अच्छी खबर है. इस मैच में बारिश भी हो सकती है और मुकाबले पर इसका असर पड़ सकता है. आसमान में 42% काले बादल छाए रहेंगे. दिन का अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री रहेगा. हो सकता है कि बीच-बीच में बारिश के कारण मैच रोकना पड़े.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: आज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच, ये है फ्री में देखने का आसान तरीका

विज्ञापन

पिच रिपोर्ट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे मैच शुरू होगा. ओस का उस समय रोल काफी हद तक बढ़ जाएगा. टॉस काफी अहम हो जाएगा. दोनों कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे. न्यूजीलैंड में भी गर्मियां शुरू हो रही हैं. मैच की शुरुआत में सीमर्स को पिच पर फायदा मिल सकता है. इस मैदान का औसत स्कोर 161 रनों का रहा है. आज तक वहां पर 200 या उससे अधिक रन चेज नहीं हुए हैं. भारतीय टीम में अब भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो गई है. वो अपनी स्विंग गेंदबाजी से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित-11

भारत- संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड- फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola