IND vs NZ: भारत का न्यूजीलैंड दौरा अभी तक शानदार रहा है. टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज जीत ली है. पहले तीन मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की. वहीं अंतिम दो मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत प्राप्त की. खैर अब बारी पांच वनडे मैचों की है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होगी. पहले तीन मैचों में टीम के कप्तान शुभमन गिल होंगे. वहीं अंतिम दो मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे. सबसे बड़ी बात है कि वनडे मैच शुरू होने की टाइमिंग में बदलाव हो गया है. आइए आपको बताते हैं कि पहला वनडे मैच कब शुरू होगा और इसे फैंस कहां देख सकते हैं.
कहां खेला जाएगा IND vs NZ पहला वनडे मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा. ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में मुकाबले का आयोजन होना है. अगले साल वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम इंडिया के लिए ये सीरीज काफी अहम होगी. सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली के ऊपर होंगी. दोनों वनडे में अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रोहित और विराट ने खूब रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: पहले वनडे में होगी टीम इंडिया की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के इन आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सभी टी20 मुकाबले दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुए थे. हालांकि वनडे मैचों की टाइमिंग में पूरा बदलाव हो गया. पहला वनडे मुकाबला भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. न्यूजीलैंड में इस मैच की शुरुआत स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे से होगी.
कहां देख पाएंगे मैच?
फैंस पहले वनडे मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीम होगी. डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मैच का लाइव प्रसारण फ्री में देखा जा सकता है. वहां पर दर्शकों को कोई फीस नहीं देनी होगी.
पहले वनडे के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी और आकिब नबी.
न्यूजीलैंड- मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरेल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान, जानिए किसे मिला नंबर-1 का ताज
संबंधित खबरें
साउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
29 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
3 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines