---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

INDIA vs NEPAL: नेपाल के खिलाफ रोहित-गिल का तूफान, अपने नाम किए ये रिकॉर्ड

INDIA vs NEPAL Asia Cup 2023: भारत-नेपाल के बीच खेले गए एशिया कप के मुकाबले के तहत टीम इंडिया ने 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। बारिश के बाद मैच को 23 ओवर का कर दिया गया। इसके बाद 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा और […]

---विज्ञापन---

INDIA vs NEPAL Asia Cup 2023: भारत-नेपाल के बीच खेले गए एशिया कप के मुकाबले के तहत टीम इंडिया ने 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। बारिश के बाद मैच को 23 ओवर का कर दिया गया। इसके बाद 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तूफानी बल्लेबाजी की। रोहित ने जहां 59 गेंदों में 6 चौके-5 छक्के ठोक नाबाद 74 रन जड़े तो वहीं शुभमन गिल ने 62 गेंदों में 8 चौके-1 छक्का जमाकर 67 रन बनाए। रोहित-गिल ने अपनी शानदार पारी से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

तीसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप 

रोहित-गिल ने एशिया कप के इतिहास में भारत के लिए तीसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप की। उन्होंने इस मैच में नाबाद 147 रन जोड़े। इस मामले में उन्होंने कराची में 2008 में खेले गए मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर को पीछे छोड़ा। दोनों बल्लेबाजों ने 127 रन बनाए थे। जबकि सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड रोहित शर्मा और शिखर धवन के नाम दर्ज है। रोहित धवन ने 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ 210 रनों की पार्टनरशिप की थी।

---विज्ञापन---

दूसरी ओर रोहित-गिल ने वनडे क्रिकेट में भारत की 10 विकेट से जीत में चौथी सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी की। वैसे ये रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के नाम दर्ज है। उन्होंने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 201 रन की नाबाद साझेदारी की थी।

---विज्ञापन---

सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पांचवें बल्लेबाज 

रोहित इस मैच में 5 छक्के जड़कर भारत के लिए एशिया कप की एक ईनिंग में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 5वें बल्लेबाज भी बन गए। सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम दर्ज है। उन्होंने वर्ष 2000 में ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ 7 छक्के जड़े थे। वहीं एमएस धोनी हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 6 छक्के जड़कर दूसरे स्थान पर हैं। सुरेश रैना, वीरेंद्र सहवाग और रोहित के नाम 5-5 छक्कों का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

---विज्ञापन---

रोहित के नाम अब एशिया कप के इतिहास में 830 रन हो गए हैं। वह सचिन तेंदुलकर (971 रन) के बाद भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वनडे में रोहित के नाम 49 अर्धशतक और 79 पचास प्लस स्कोर हैं।

First published on: Sep 05, 2023 12:49 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola