---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs IRE: दूसरे मैच से पहले पेड़ों पर चली ‘कटार’, जानिए क्या रही वजह

India vs Ireland 2nd T20i: क्रिकेट के मैदान में यूं तो चौके-छक्कों की बारिश होती नजर आती है, लेकिन रविवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। भारत-आयरलैंड के बीच द विलेज ग्राउंड, मलाहाइड डबलिन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच के दौरान जब लोग जियोसिनेमा पर लाइव मैच देख रहे थे तो अचानक […]

---विज्ञापन---

India vs Ireland 2nd T20i: क्रिकेट के मैदान में यूं तो चौके-छक्कों की बारिश होती नजर आती है, लेकिन रविवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। भारत-आयरलैंड के बीच द विलेज ग्राउंड, मलाहाइड डबलिन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच के दौरान जब लोग जियोसिनेमा पर लाइव मैच देख रहे थे तो अचानक पेड़ों पर ‘कटार’ चलती नजर आई। एक शख्स ट्री कटर मशीन से पेड़ों की टहनियों पर काट-छांट करता नजर आया।

ये रही वजह 

दरअसल, डबलिन में इन दिनों मौसम खराब रहा है। पिछले मैच के दौरान आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हो गई थी। इसी के चलते मैच भी पूरा नहीं हो पाया। जबकि इसके बाद भी लगातार मौसम खराब रहा। इसके चलते पेड़ की टहनियां झुक गईं। ये पेड़ स्टेंड्स तक आ गए। जोकि तेज हवा के साथ दर्शकों के लिए खतरा बन सकते थे। ऐसे में आयोजकों ने इन्हें मैच से एक दिन पहले कटवाना ही बेहतर समझा। ये नजारा देख कमेंटेटर भी कहते नजर आए- वैसे तो पेड़ों को कटते देखना अच्छा नहीं है, लेकिन दर्शकों की सुरक्षा को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
ind vs ire tree cutting dublin

ind vs ire tree cutting dublin

रिंकू सिंह की आतिशी पारी 

बहरहाल, इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ रन ठोके। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन जड़े। इसमें टॉप ऑर्डर पर रुतुराज गायकवाड़ के 58 और संजू सैमसन के 40 रन शामिल रहे। वहीं पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू सिंह ने भी धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 21 गेंदों में 2 चौके-3 छक्के ठोक 180.95 की स्ट्राइक रेट से 38 रन जड़े। वहीं शिवम दुबे ने 16 गेंदों में 22 रन बनाए।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 20, 2023 10:08 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola