IND vs IRE 2nd T20: भारत और आयरलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाने वाला है। मैच का आयोजन आयरलैंड के डबलिन स्थित द विलेज ग्राउंड में किया जाएगा। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम को 7:30 बजे से होगी। इसे घर बैठे आराम से देखा जा सकता है।
सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डीएलएस के तहत 2 रनों से जीत दर्ज की थी। मैच में लंबे समय के बाद वापसी कर रहे भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया था और विपक्षी टीम की हालत खराब कर दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 139 रन ही बना पाई थी। ऐसे में मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं आयरलैंड वापसी के इरादे से उतरेगी।
IND vs IRE Head to Head in T20: कौन किसपर भारी?
भारत और आयरलैंड के बीच टी20 रिकॉर्ड्स को देखा जाए तो इसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों के बीच अब तक 6 टी20 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से सभी भारतीय टीम ने ही जीते हैं। ऐसे में टीम इंडिया जहां अपना रिकॉर्ड और मजबूत करना चाहेगी वहीं आयरलैंड भारत के खिलाफ पहला मैच जीतने उतरेगी।
भारत की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रित बुमराह (कप्तान), और रवि बिश्नोई।
आयरलैंड की संभावित प्लेइंग 11: आंद्रे बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, बी व्हाइट और जोशुआ लिटिल।
IND vs IRE 2nd T20 Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव
भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 को मोबाइल पर जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।
IND vs IRE 2nd T20 Live Telecast: टीवी पर ऐसे देखें लाइव
भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 पर देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
10 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines