India vs Ireland: टीम इंडिया आयरलैंड के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत कल से करने जा रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 18 अगस्त को होगा। जिसके लिए भारतीय खिलाड़ियों ने आयरलैंड में नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। जसप्रीत बुमराह भी लंबे समय बात नेट्स पर पूरी लय में नजर आए। वहीं कल होने वाले मुकाबले में एक धाकड़ बल्लेबाज को भी डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
बुमराह ने नेट्स पर बहाया पसीना
जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड दौरे के लिए कप्तान बनाया गया है। बुमराह ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। उनकी बॉलिंग में फिर से पुराना अंदाज देखने को मिल रहा है। प्रैक्टिस सेशन में उन्होंने लंबे समय तक बॉलिंग की है। ऐसे में अब फैंस एक बार बुमराह को बूम-बूम करते हुए देखना चाहते हैं। खास बात यह है कि बुमराह के पास इस सीरीज में डबल चुनौती है, उन्हें खुद को भी साबित करना है, जबकि कप्तानी की जिम्मेदारी में भी उन्हें खरा उतरना होगा।
बता दें कि जसप्रीत बुमराह करीब एक साल बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने सितंबर में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। लेकिन चोट के बाद वह लगातार टीम से बाहर रहे थे। ऐसे में अगर बुमराह इस सीरीज में जलवा दिखाते हैं तो यह विश्वकप के लिहाज से टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात होगी।
रिंकू सिंह का हो सकता है डेब्यू
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद चर्चा में आए रिंकू सिंह को लगातार टीम इंडिया में शामिल करने की मांग उठ रही थी। माना जा रहा है कि कल होने वाल पहले ही टी-20 में उनका डेब्यू हो सकता है। रिंकू सिंह ने केकेआर को आईपीएल में कई मौकों पर जीत दिलाई है। जिसमें उनके आखिरी पांच गेंदों में लगाए गए पांच छक्के सबसे ज्यादा यादगार बन गए। माना जा रहा है कि रिंकू सिंह को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मौका दिया जा सकता है।
बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों का आयरलैंड में प्रैक्टिस सेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। बता दें कि रिंकू सिंह, जीतेश शर्मा, शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी पहली बार टीम इंडिया में शामिल किए गए हैं।
ये भी देखें: Ind Vs Ire : Team India का New Mission, 5 Indian Players के पास आखिरी मौका
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
7 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
8 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
9 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
12 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines