भारतीय टीम ने पहली पारी में 143 रन की लीड मिलने के बाद दूसरे दिन का अंत होने तक बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं। भारत की कुल बढ़त 171 रन की हो गई है। यशस्वी जायसवाल 15 और कप्तान रोहित शर्मा 13 रन बनाकर नाबाद हैं।
इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 253 रन पर ऑलआउट हो गई है। इसी के बाद भारत को 143 रन की लीड मिली। जसप्रीत बुमराह ने 98 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए।
विशाखापट्टनम टेस्ट के दूसरे दिन ही भारत की बैटिंग खत्म हुई थी। दिन के अंत में फिर भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। भारत को पहली पारी के आधार पर 143 रन की लीड मिली है।
इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 253 पर ऑलआउट हो गई है। इसी के साथ टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 143 रन की लीड मिली। जसप्रीत बुमराह ने 98 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए।
जसप्रीत बुमराह ने टॉम हार्टली को आउट कर अपना 5वां विकेट झटका। यह उनके करियर का 10वां फाइव विकेट हॉल है। वहीं भारतीय सरजमीं पर उन्होंने दूसरी बार ऐसा किया।
इंग्लैंड ने 229 के स्कोर पर अपना 8वां विकेट गंवा दिया है। टीम के कप्तान बेन स्टोक्स भी 47 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। स्टोक्स को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड मारा।
भारतीय टीम के 396 रन के स्कोर के जवाब में इंग्लैंड की टीम मुश्किल में नजर आ रही है। टीम ने 182 पर ही 7 विकेट गंवा दिए थे। अब टीम का स्कोर 200 पार पहुंच गया है और कप्तान बेन स्टोक्स अकेले एक छोर संभाले क्रीज पर डटे हैं।
इंग्लैंड ने 182 के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए हैं। कुलदीप यादव ने तीसरा विकेट लेते हुए रेहान अहमद को वापस पवेलियन भेज दिया। शुभमन गिल ने क्लोज इन फील्डिंग पोजीशन पर एक शानदार कैच लिया।
कुलदीप यादव ने बेन फोक्स को 6 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया और इंग्लैंड को 172 पर छठा झटका दिया। कुलदीप का इस पारी में यह दूसरा विकेट था।
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को पांचवां झटका दे दिया है। बुमराह ने जॉनी बेयरस्टो को 25 रन के स्कोर पर आउट कर दिया है। बुमराह ने टीम को तीसरी सफलता दिलाई है। जॉनी बेयरस्टो 39 गेंदों में 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
दूसरे सेशन के ब्रेक के बाद इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स जॉनी बेयरस्टो नाबाद खेल रहे हैं।
दूसरे सेशन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय टीम ने शानदार वापसी की है। इंग्लैंड की टीम 155 के स्कोर पर 4 विकेट गवा चुकी है। यह सेशन पूरी तरह से भारत के नाम रहा है। भारत ने इस सेशन में इंग्लैंड के 3 विकेट चटकाए हैं।
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वे पीछले मैच के हीरो रहे ओली पोप का डंडा उखाड़ दिया है। बुमराह की गेंद पर पोप चारों खाने चित हो गए हैं। ओली आज सिर्फ 23 रन बनाकर आउट हो गए हैं। बुमराह के लिए यह दूसरी सफलता है।
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाई है। बुमराह ने जो रूट को आउट कर दिया है। रूट सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भारत के लिए यह बड़ी सफलता है।
इंग्लैंड की टीम को दूसरा झटका लगा है। अक्षर पटेल ने टीम इंडिया को यह अहम सफलता दिलाई है। जैक क्रॉली 78 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हो गए हैं। यह विकेट अक्षर पटेल से अधिक श्रेयस अय्यर का होना चाहिए, क्योंकि अय्यर ने हैरतअंगेज कैच लपककर खिलाड़ी को आउट किया है।
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 100 रन पूरे कर लिए हैं। इंग्लैंड की टीम काफी शानदार बल्लेबाजी कर रही है। अभी तक इंग्लैंड ने सिर्फ 20 ओवर का खेल खेला है और 105 रन बना दिया है। ऐसे में भारत को जल्द से जल्द विकेट लेने की जरूरत है।
भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पहला झटका दे दिया है। भारत के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। कुदलीप ने बेन डकेट को 17 के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे विशाखापट्टनम टेस्ट के दूसरे दिन पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय टीम की कोशिश थी कि सेशन खत्म होने तक एक भी विकेट हासिल कर सके, लेकिन भारतीय गेंदबाजों को एक भी विकेट नहीं मिल पाया है।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे विशाखापट्टनम टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पारी की पहली गेंद डालीष दूसरी ओर से मुकेश कुमार को लगाया गया है।
भारतीय टीम 400 रन का आंकड़ा छूने से सिर्फ 4 रन दूर रह गई है। 396 रन के स्कोर पर भारतीय टीम ऑल आउट हो गई है। भारत की ओर से एकमात्र यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतकीय पारी खेली, इसके अलावा एक भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं जड़ सका है।