IND vs ENG 2nd Test Day 2 Highlights: मजबूत स्थिति में भारत, दूसरे दिन मिली 171 रन की लीड

IND vs ENG 2nd Test Day 2 Highlights: विशाखापट्टनम टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम मजबूत स्थिति में आ गई है। भारत की कुल लीड 171 रन की हो गई है।

IND vs ENG visakhapatnam 2nd test Day 2 Highlights India total lead 171 Runs

IND vs ENG visakhapatnam 2nd test Day 2 Highlights India total lead 171 Runs (Image- X)

IND vs ENG 2nd Test Day 2 Highlights: विशाखापट्टनम टेस्ट में भारत के 396 रन के जवाब में इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 253 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 6 बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं कुलदीप यादव ने 3 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया। भारत को पहली पारी के आधार पर 143 रन की विशाल बढ़त मिली। इससे पहले बल्लेबाजी में भारत की तरफ से युवा यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ा था। जिसकी मदद से भारत 396 रन तक पहुंच पाने में सफल हो पाया था। भारत की अब दूसरी पारी शुरू हुई और दूसरे दिन के अंत तक स्कोर था बिना किसी नुकसान के 28 रन।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: दूसरे दिन का खेल खत्म

भारतीय टीम ने पहली पारी में 143 रन की लीड मिलने के बाद दूसरे दिन का अंत होने तक बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं। भारत की कुल बढ़त 171 रन की हो गई है। यशस्वी जायसवाल 15 और कप्तान रोहित शर्मा 13 रन बनाकर नाबाद हैं।

https://twitter.com/BCCI/status/1753744225706111000

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: भारत की पारी शुरू

विशाखापट्टनम टेस्ट के दूसरे दिन ही भारत की बैटिंग खत्म हुई थी। दिन के अंत में फिर भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। भारत को पहली पारी के आधार पर 143 रन की लीड मिली है।

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: इंग्लैंड 253 पर ऑलआउट

इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 253 पर ऑलआउट हो गई है। इसी के साथ टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 143 रन की लीड मिली। जसप्रीत बुमराह ने 98 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए।

https://twitter.com/BCCI/status/1753731755436322874

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: इंग्लैंड 253 पर ऑलआउट

इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 253 रन पर ऑलआउट हो गई है। इसी के बाद भारत को 143 रन की लीड मिली। जसप्रीत बुमराह ने 98 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए।

https://twitter.com/ICC/status/1753738856086552881

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: बुमराह ने झटका 5वां विकेट

जसप्रीत बुमराह ने टॉम हार्टली को आउट कर अपना 5वां विकेट झटका। यह उनके करियर का 10वां फाइव विकेट हॉल है। वहीं भारतीय सरजमीं पर उन्होंने दूसरी बार ऐसा किया।

https://twitter.com/BCCI/status/1753729641385542102

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: बुमराह ने स्टोक्स को किया बोल्ड

इंग्लैंड ने 229 के स्कोर पर अपना 8वां विकेट गंवा दिया है। टीम के कप्तान बेन स्टोक्स भी 47 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। स्टोक्स को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड मारा।

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: इंग्लैंड का स्कोर 200 पार

भारतीय टीम के 396 रन के स्कोर के जवाब में इंग्लैंड की टीम मुश्किल में नजर आ रही है। टीम ने 182 पर ही 7 विकेट गंवा दिए थे। अब टीम का स्कोर 200 पार पहुंच गया है और कप्तान बेन स्टोक्स अकेले एक छोर संभाले क्रीज पर डटे हैं।

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: इंग्लैंड को लगा 7वां झटका

इंग्लैंड ने 182 के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए हैं। कुलदीप यादव ने तीसरा विकेट लेते हुए रेहान अहमद को वापस पवेलियन भेज दिया। शुभमन गिल ने क्लोज इन फील्डिंग पोजीशन पर एक शानदार कैच लिया।

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: कुलदीप को मिला दूसरा विकेट

कुलदीप यादव ने बेन फोक्स को 6 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया और इंग्लैंड को 172 पर छठा झटका दिया। कुलदीप का इस पारी में यह दूसरा विकेट था।

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: इंग्लैंड को लगा 5वां झटका

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को पांचवां झटका दे दिया है। बुमराह ने जॉनी बेयरस्टो को 25 रन के स्कोर पर आउट कर दिया है। बुमराह ने टीम को तीसरी सफलता दिलाई है। जॉनी बेयरस्टो 39 गेंदों में 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: ब्रेक के बाद शुरू हुई इंग्लैंड की बल्लेबाजी

दूसरे सेशन के ब्रेक के बाद इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स जॉनी बेयरस्टो नाबाद खेल रहे हैं।

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: दूसरे से का खेल खत्म

दूसरे सेशन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय टीम ने शानदार वापसी की है। इंग्लैंड की टीम 155 के स्कोर पर 4 विकेट गवा चुकी है। यह सेशन पूरी तरह से भारत के नाम रहा है। भारत ने इस सेशन में इंग्लैंड के 3 विकेट चटकाए हैं।

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: इंग्लैंड को लगा चौथा झटका

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वे पीछले मैच के हीरो रहे ओली पोप का डंडा उखाड़ दिया है। बुमराह की गेंद पर पोप चारों खाने चित हो गए हैं। ओली आज सिर्फ 23 रन बनाकर आउट हो गए हैं। बुमराह के लिए यह दूसरी सफलता है।

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाई है। बुमराह ने जो रूट को आउट कर दिया है। रूट सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भारत के लिए यह बड़ी सफलता है।

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका

इंग्लैंड की टीम को दूसरा झटका लगा है। अक्षर पटेल ने टीम इंडिया को यह अहम सफलता दिलाई है। जैक क्रॉली 78 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हो गए हैं। यह विकेट अक्षर पटेल से अधिक श्रेयस अय्यर का होना चाहिए, क्योंकि अय्यर ने हैरतअंगेज कैच लपककर खिलाड़ी को आउट किया है।

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: इंग्लैंड के 100 रन पूरे

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 100 रन पूरे कर लिए हैं। इंग्लैंड की टीम काफी शानदार बल्लेबाजी कर रही है। अभी तक इंग्लैंड ने सिर्फ 20 ओवर का खेल खेला है और 105 रन बना दिया है। ऐसे में भारत को जल्द से जल्द विकेट लेने की जरूरत है।

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पहला झटका दे दिया है। भारत के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। कुदलीप ने बेन डकेट को 17 के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है।

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: खत्म हुआ पहले सेशन का खेल

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे विशाखापट्टनम टेस्ट के दूसरे दिन पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय टीम की कोशिश थी कि सेशन खत्म होने तक एक भी विकेट हासिल कर सके, लेकिन भारतीय गेंदबाजों को एक भी विकेट नहीं मिल पाया है।

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे विशाखापट्टनम टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पारी की पहली गेंद डालीष दूसरी ओर से मुकेश कुमार को लगाया गया है।

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: भारतीय टीम ऑल आउट

भारतीय टीम 400 रन का आंकड़ा छूने से सिर्फ 4 रन दूर रह गई है। 396 रन के स्कोर पर भारतीय टीम ऑल आउट हो गई है। भारत की ओर से एकमात्र यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतकीय पारी खेली, इसके अलावा एक भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं जड़ सका है।

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: भारत को लगा 8वां झटका

भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आउट हो गए हैं। भारत को जायसवाल के रूप में आठवां झटका लगा है। वह 290 गेंदों में 209 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जायसवाल ने अपने दोहरा शतकीय पारी के बदौलत टीम का स्कोर 400 के करीब पहुंचा दिया है।

IND vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: यशस्वी की निडर बल्लेबाजी

यशस्वी जायसवाल निडर अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। इस पारी में उन्होंने यह दिखाया है। उन्होंने पहले 50 रन फिर 100 रन और अब 200 रन बाउंड्री से ही पूरे किए।

https://twitter.com/BCCI/status/1753642860828823782?t=pAB-XHeELygUS8RhxtlyEw&s=19

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: यशस्वी ने ठोका दोहरा शतक

भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने विशाखापट्टनम में ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगा दिया है।

https://twitter.com/BCCI/status/1753639643860635898?t=qylwwMJZ9Jl1Hj8R22wKzw&s=19

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है।

भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। यशस्वी जायसवाल और ऑलराउंडर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन मैदान पर नाबाद खेल रहे हैं।

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: कहीं फिर से हो जाए पहले वाली गलती

हैदरबाद टेस्ट में भारतीय टीम से बड़ी गलती हो गई थी। दिन का खेल खत्म होने तक रवींद्र जडेजा नाबाद खेल रहे थे। अगले दिन ऐसा लगा कि जडेजा शतकीय पारी खेलेंगे। लेकिन अगले दिन का खेल शुरू होते ही भारत के 4 खिलाड़ी सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए थे। कहीं आज भी भारतीय टीम वही गलती न कर दे।

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: दोहरे शतक के करीब यशस्वी

यशस्वी अपने दोहरे शतक से सिर्फ 21 रन दूर हैं। ऐसे में अगर बल्लेबाद अपना दोहरा शतक पूरा कर लेते हैं, यह अपने आप में ऐतिहासिक पारी होगी। एक ओर जहां एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ पाया है। दूसरी ओर यशस्वी की दोहरा शतकीय पारी। इससे बड़ा इतिहास एक युवा बल्लेबाज और क्या ही लिख सकता है।

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: अश्विन को देना होगा साथ

आज यशस्वी को बड़ी पारी खेलने के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन की साथ की जरूरत है। अश्विन अभी सिर्फ 5 गेंद ही खेल पाए हैं। उनके बाद एक भी ऑलराउंडर भारत के पास नहीं है। ऐसे में अश्विन अगर टिके रहते हैं, तभी यशस्वी बड़ी पारी खेल पाएंगे।

IND Vs ENG 2nd Test Day 2 Live Updates: मजबूत स्थिति में भारतीय टीम

भारतीय टीम अभी तक मजबूत स्थिति में दिख रही है। भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने धुआंधार 179 रनों की पारी खेली है। आज भी अगर बल्लेबाज कम से कम 2 सेशन खेल जाते हैं, तो वह भारत का स्कोर 500 के करीब पहुंचा देंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ