IND vs ENG: भारत को मिल गया विराट कोहली का रिप्लेसमेंट! नाम पर मुहर लगनी बाकी

India vs England Test Series: इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों से विराट कोहली बाहर, अब टीम को विराट का रिप्लेसमेंट मिल गया है।

sai sudharsan likely replace virat kohli

भारतीय टीम को मिला विराट कोहली का रिप्लेसमेंट Image Credit: Social Media

India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों के चलते पहले दो मैचों से बाहर हो गए हैं। विराट कोहली का पहले दो मैचों से बाहर होना टीम इंडिया के लिए बहुत झटका है।

अब टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती है विराट कोहली का रिप्लेसमेंट खोजना। जिसके लिए कई खिलाड़ियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। वहीं अब एक नाम ऐसा सामने आया है जिसको रियल में विराट कोहली का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है।

साई सुदर्शन कर सकते हैं विराट को रिप्लेस

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। अब साई सुदर्शन उन खिलाड़ियों में से हैं जो विराट कोहली को रिप्लेस करने की दौड़ में सबसे आगे हैं। हालांकि अभी तक साई सुदर्शन ने टीम इंडिया के लिए एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। साई सुदर्शन को साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे टीम में शामिल किया गया था।

https://twitter.com/whiteleaftalent/status/1748740943833149889

वनडे सीरीज में साई ने शानदार प्रदर्शन किया था। अपने पहले ही मैच में साई ने अर्धशतक लगाया था। साई सुदर्शन ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर दोनों में बल्लेबाजी कर सकते हैं। स्पिन गेंदबाजी को भी साई सुदर्शन काफी अच्छा खेलते हैं ऐसे में उनको विराट कोहली की जगह टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

साई सुदर्शन का मौजूदा फॉर्म भी काफी शानदार है। रेड बॉल क्रिकेट में भी साई ने खुद को साबित किया है। इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए साई ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 97 रनों की अहम पारी खेली थी। जिसके चलते ये मैच ड्रॉ हुआ। साई सुदर्शन की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उनको पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में जगह मिल सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ