IND vs ENG 1st Test Day 2 Updates: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत ने बनाई 175 रन की बढ़त

IND vs ENG 1st Test Day 2 Updates: हैदराबाद टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारतीय टीम ने 175 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

IND vs ENG 1st Test Day 2 Updates

IND vs ENG 1st Test Day 2 Updates

IND vs ENG 1st Test Day 2 Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 421 रन बनाए हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा 81 और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे दिन भारतीय टीम के पास 175 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली है। अब पहले टेस्ट मैच पर भारतीय टीम की पकड़ काफी मजबूत दिखाई दे रही हैं। दूसरे दिन टीम इंडिया ने 119 रनों से आगे खेलना शुरू किया था।

विज्ञापन

नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी अपडेट्स…

LIVE UPDATES

IND Vs ENG 1st Test Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म

हैदराबाद टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट खोकर 421 रन बनाए हैं। इसके साथ भारतीय टीम के पास 175 रनों की बढ़त हो गई है। फिलहाल रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं।

IND Vs ENG Live Score 1st Test Day 2: भारत का स्कोर 400 के पार

भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाजी। रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल क्रीज पर डटे। टीम का स्कोर 400 के पार।

https://twitter.com/BCCI/status/1750840478181024191

IND Vs ENG Live Score 1st Test Day 2: 98 ओवर समाप्त

98 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय टीम का स्कोर 385/7 रवींद्र जडेजा 68 और अक्षर पटेल 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

IND Vs ENG Live Score 1st Test Day 2: रविचंद्रन अश्विन हुए रन आउट

भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए हैं। जडेजा और अश्विन के बीच रन लेने में कन्फयूजन हुआ, इसके कारण से अश्विन रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं।

IND Vs ENG Live Score 1st Test Day 2: केएस भरत आउट

भारतीय टीम को लगा छठा झटका। केएस भरत 41 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय ने हासिल की 110 रनों की बढ़त, स्कोर 356/6

IND Vs ENG Live Score 1st Test Day 2: जडेजा ने जड़ा अर्धशतक

भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़ दिया है। खिलाड़ी ने भारतीय पारी को संभालते हुए शानदार पारी खेली है और अभी भी मैदान पर नाबाद खेल रहे हैं।

IND Vs ENG Live Score 1st Test Day 2: दूसरे सेशन के बाद शुरू हुआ मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच के दूसरे दिन का दूसरे सेशन तक का खेल हो चुका है। अब एक बार फिर से भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी है। 78 ओवर के बाद भारत का स्कोर 314/5

IND Vs ENG Live Score 1st Test Day 2: भारत के 300 रन पूरे

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने 300 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि भारत के 5 विकेट भी गिर चुके हैं, लेकिन भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा अभी भी 37 के स्कोर पर नाबाद हैं। दूसरी छोड़ पर श्रीकर भारत जडेजा का साथ दे रहे हैं।

IND vs ENG Live Score 1st Test Day 2: केएल राहुल आउट

भारतीय टीम को लगा पाचवां बड़ा झटका। केएल राहुल 86 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 288/5

IND vs ENG Live Score 1st Test Day 2: भारत ने हासिल की बढ़त

केएल राहुल और रवींद्र जडेजा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय टीम ने अब इंग्लैंड पर 35 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। 63 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 281/4

IND vs ENG Live Score 1st Test Day 2: श्रेयस अय्यर आउट

भारतीय टीम को लगा चौथा झटका। श्रेयस अय्यर 35 रन बनाकर आउट हुए। रेहान ने ली पहली विकेट। स्कोर 223/4

IND vs ENG Live Score 1st Test Day 2: दूसरे सेशन का खेल शुरू

हैदराबाद टेस्ट के दूसरे दिन का दूसरा सेशन शुरू हो चुका है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं।

IND vs ENG Live Score 1st Test Day 2: पहले सेशन का खत्म हुआ खेल

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले सेशन का खेल खत्म हो चुका है। केएल राहुल 55 रन पर नाबाद खेल रहे हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर 34 रन बनाकर ग्राउंड पर मौजूद हैं। 50 ओवर के बाद भारत का स्कोर 222/3

IND Vs ENG Live Score 1st Test Day 2: केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक

भारत के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल ने एक बार फिर से भारतीय पारी को संभाला है। खिलाड़ी ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। केएल राहुल अभी भी नाबाद खेल रहे हैं, दूसरे छोड़ पर श्रेयस अय्यर भी राहुल का साथ दे रहे हैं। 49.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 218/3

IND Vs ENG Live Score 1st Test Day 2: शुभमन गिल हुए आउट

भारत के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका है। गिल ने 66 गेंदों में सिर्फ 23 रनों की पारी खेली और पवेलियन लौट गए हैं। गिल कल से ही काफी धीमी गति से खेल रहे थे, ऐसा लग रहा था कि खिलाड़ी आज अपनी रफ्तार को बढ़ाएंगे, लेकिन गिल ने उसी अंदाज में खेलना जारी रखा और आखिरकार 23 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 135/3

IND vs ENG Live Score 1st Test Day 2: यशस्वी जायसवाल 80 रन पर OUT

दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा है। भारत के सलामी गेंदबाज यशस्वी जायसवाल 80 रन के स्कोर पर आउट हो गए हैं। जायसवाल ने आज एक चौका जड़ा और जो रूट की गेंद पर अपना विकेट दे बैठे हैं।

IND Vs ENG Live Score 1st Test Day 2: 400 बनाने को सोचेगी भारतीय टीम

भारतीय टीम अगर इस पारी में 400 से अधिक रन बना देती है, तो इंग्लैंड के लिए यहां से मैच जीत पाना बहुत मुश्किल होने वाला है। इस स्कोर तक पहुंचने के लिए भारतीय टीम के मीडिल ऑर्डर को पारी संभालनी होगी।

IND Vs ENG Live Score 1st Test Day 2: शुभमन गिल पर होगी फैंस की नजर

फैंस की नजर शुभमन गिल पर भी होने वाली है। अगर गिल का बल्ला अच्छा नहीं चलता है, तो विराट कोहली की वापसी के बाद गिल का पत्ता कट सकता है। गिल फिलहाल 14 रन के स्कोर पर नाबाद हैं।

IND Vs ENG Live Score 1st Test Day 2: भारत की स्थिति बेहद ही मजबूत

इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम फिलहाल बहुत मजबूत स्थिति में है। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल तूफानी पारी खेल रहे हैं। जायसवाल ने अभी तक सिर्फ 70 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ