India vs England comeback Coach Share plan how india win

IND vs ENG: टीम इंडिया ने बनाया स्पेशल प्लान, कोच ने बताया 'कैसे 1 घंटे में मिलेगी जीत?'

India vs England: इंग्लैंड की टीम ने मैच को बेहद ही रोमांचक बना दिया है। इस बीच भारत के कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगे की रणनीति बताई है।

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम में शानदार वापसी कर ली है। एक पल के लिए ऐसा लग रहा था कि भारत आसानी से इस मुकाबले को अपने नाम कर लेगा, लेकिन इंग्लैंड ने जिस कदर वापसी की है और अब टीम इंडिया के लिए भी यह जीत आसान नहीं होगी। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी इनिंग में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 316 रन बना दिया है। तीसरे दिन का खेल पूरी तरह से इंग्लैंड के नाम रहा। इसके बाद भारत के कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंग्लैंड के खिलाफ खास रणनीति बनाई है। कोच ने बताया कि टीम इंडिया को कैसे सिर्फ 1 घंटे में जीत मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किल पिच पर इंग्लैंड का कमबैक

इंग्लैंड ने तीसरे दिन भारत के खिलाफ जिस कदर कमबैक किया है, यह एक बड़ी टीम की पहचान है। तीसरे दिन इंग्लैंड ने गेंदबाजी में भी मैच शुरू होते ही भारत के तीन विकेट चटकाकर टीम इंडिया को ऑल आउट कर दिया और जब बल्लेबाजी करने आई तो भी कमाल का खेल दिखाया है। राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम का औसत स्कोर 130 रन है, लेकिन इंग्लैंड अभी ही भारत से 126 रन आगे निकल चुका है और अभी इंग्लैंड के 4 विकेट बाकी भी है। यह चिंता का विषय बन गया है। भारत के कोच ने मैच के बाद आकर बताया कि भारत कैसे सिर्फ एक घंटे में मैच को खत्म कर सकता है।

विज्ञापन

एक घंटे में कैसे जीतेगी भारतीय टीम

टीम इंडिया के कोच ने बताया कि इस मैच पर अभी भी भारत की मजबूत पकड़ है। हालांकि इंग्लैंड ने तीसरे दिन शानदार पलटवार किया है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी कोशिश होगी कि चौथे दिन का खेल शुरू होने के साथ ही 30 रनों के भीतर ही इंग्लैंड को ऑल आउट कर दिया जाए। अगर हम ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो भारत आसानी से इस टारगेट को चेज कर लेगा। कोच ने आगे कहा कि हालांकि भारत के बल्लेबाजों के पास इतनी काबिलियत है कि किसी भी टारगेट को चेज कर सके। बता दें कि अगर चौथे दिन भारतीय गेंदबाज सिर्फ 30 रनों के भीतर इंग्लैंड को ऑल आउट कर देते हैं, तो इंग्लैंड का खेल सिर्फ 1 घंटे में खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ